Gold Silver Price Today, 24 February 2026 Live Updates : अगर आप शादियों के सीजन में गहने खरीदने का इंतजार कर रहे थे, तो आपके लिए राहत भरी खबर है. मंगलवार की सुबह सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है.मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज(MCX) पर 2 अप्रैल 2026 की एक्सपायरी वाला सोना आज सुबह ₹1,204 (0.75%) की गिरावट के साथ ₹160,394 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है वहीं, चांदी भी पीछे नहीं है. सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी आज कटौती देखी गई है. 5 मार्च 2026 की एक्सपायरी वाली चांदी आज ₹1,416 (0.53%) फिसलकर ₹263,917 प्रति किलो पर आ गई है.
ग्लोबल मार्केट के दबाव और निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते आज सर्राफा बाजार में दाम नीचे आए हैं जिससे खरीदारों को थोड़ी राहत मिली है.अगर आप भी शादी-ब्याह के सीजन के लिए गहने खरीदने का मन बना रहे हैं, तो सोने-चांदी का ताजा रेट पता होना आपके लिए बेहद जरूरी है. इस लाइव ब्लॉग में हम आपको दिल्ली, मुंबई और आपके शहर के सर्राफा बाजार में आज यानी 24 फरवरी को सोने चांदी के ताजा भाव के साथ 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमतें बताएंगे. इसके साथ ही, बताएंगे कि क्या यह खरीदारी का सही समय है या अभी दाम और गिरेंगे, जिसमें मार्केट एक्सपर्ट्स की राय और आने वाले दिनों का अनुमान भी शामिल होगा. सोने-चांदी की पल-पल की अपडेट के लिए इस लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें...
LIVE Updates of Gold and Silver Prices Today 24 February 2026 (Aaj Sone Chandi Ka Bhav):
Gold, Silver Price Today LIVE: सोने की कीमतों पर सरकार की नजर
वित्त मंत्री ने साफ किया है कि सरकार और आरबीआई दोनों ही सोने-चांदी की कीमतों पर लगातार नजर रख रहे हैं. हालांकि दाम बढ़े हैं, लेकिन वित्त मंत्री का मानना है कि कीमतें अभी किसी खतरनाक स्तर तक नहीं पहुंची हैं. उन्होंने कहा कि भारतीय परिवारों के लिए सोना हमेशा से निवेश का एक भरोसेमंद जरिया रहा है.
Gold, Silver Price Today LIVE: MCX पर गिरने के बाद अचाकर फिर बढ़ी चांदी की चमक

Gold, Silver Price Today LIVE: सोने की कीमतों पर RBI का बयान
हाल में सोने की आसमान छूती कीमतों के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और आरबीआई (RBI) गवर्नर संजय मल्होत्रा ने देश को बड़ा भरोसा दिया है. बजट के बाद आरबीआई बोर्ड के साथ हुई बैठक में सरकार ने साफ किया है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और घबराने की जरूरत नहीं है.
Gold, Silver Rates Today Live : ग्लोबल मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी
Gold Silver News: इंटरनेशनल मार्केट में आज सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का रुख देखने को मिल रहा है.विदेशी बाजार में चांदी (Spot Silver) की कीमत 2.2% यानी 1.79 डॉलर की बढ़त के साथ 86.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है. वहीं, सोने की बात करें तो यह भी करीब 1% की मजबूती के साथ 5,151 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. ग्लोबल मार्केट में आई इस बढ़त का असर आने वाले समय में घरेलू कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है.
Gold, Silver Rate Today LIVE: चांदी 2000 रुपये गिरकर 2.63 लाख पर आई

Gold, Silver Price Today LIVE: लगातार 4 दिनों की तेजी के बाद आज सोना-चांदी फिसला,खरीदने का सुनहरा मौका
भारतीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. देश के प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद में सोने- चांदी के भाव नीचे आए हैं. जानकारों का मानना है कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ फैसलों के खिलाफ दिए गए ऐतिहासिक फैसले के बाद दुनिया भर के बाजारों में हलचल बढ़ गई है. इस बड़े बदलाव की वजह से दुनिया भर की सरकारें अब काफी सावधानी बरत रही हैं, जिसका सीधा असर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ा है. बुलियन वेबसाइट के मुताबिक, आज भारत में सोने का भाव ₹1,61,240 प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव ₹2,66,010 प्रति किलो के स्तर पर आ गया है. ऐसे में अब निवेशकों और आम खरीदारों की नजर सोने और चांदी पर बनी हुई है.
Gold, Silver Price Today Live : देश के प्रमुख शहरों के सोने और चांदी के ताजा भाव

Gold Silver Price Live: कोलकाता में क्या है आज सोने- चांदी का ताजा भाव?
कोलकाता में आज सोने का दाम ₹1,60,780 प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है. वहीं कोलकाता के बाजार में आज 1 किलो चांदी की कीमत ₹2,65,690 दर्ज की गई है.
Gold Silver Price Live: हैदराबाद में आज सोने- चांदी का ताजा भाव
हैदराबाद में आज सोने की चमक बरकरार है और यहां रेट ₹1,61,580 प्रति 10 ग्राम है. यहां चांदी की खरीदारी के लिए ग्राहकों को ₹2,67,750 प्रति किलो देना होगा.
Gold Silver Rates Live: चेन्नई में आज सोने और चांदी का दाम
चेन्नई में सोने की कीमतें बाकी शहरों के मुकाबले कुछ ज्यादा हैं, यहां आज सोना ₹1,61,790 प्रति 10 ग्राम मिल रहा है. वहीं चेन्नई में चांदी का भाव ₹2,68,100 प्रति किलो तक पहुंच गया है.
Gold, Silver Rate Today Live: बेंगलुरु में सोने और चांदी की कीमत
बेंगलुरु में आज सोने के दाम ₹1,61,450 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर हैं. चांदी की बात करें तो आज 1 किलो चांदी का भाव ₹2,67,540 के करीब बना हुआ है.
Gold, Silver Price Today Live: मुंबई में आज क्या है सोने-चांदी का रेट?
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सोने का भाव ₹1,61,000 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. मुंबई के सर्राफा बाजार में आज चांदी की कीमत ₹2,66,040 प्रति किलो दर्ज की गई है.
Gold-Silver Prices Live: दिल्ली में आज सोने-चांदी का भाव
देश की राजधानी दिल्ली में आज सोने की कीमत ₹1,60,670 प्रति 10 ग्राम चल रही है. वहीं, अगर आप चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो दिल्ली में आज 1 किलो चांदी के लिए आपको ₹2,65,070 चुकाने होंगे.
Gold Silver Price Live: सोना लुढ़का, चांदी भी हुई सस्ती, खरीदने का सुनहरा मौका
मंगलवार की सुबह सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. (MCX) पर आज सोने की चमक कुछ फीकी पड़ी है. 2 अप्रैल 2026 की एक्सपायरी वाला सोना आज सुबह ₹1,204 (0.75%) की गिरावट के साथ ₹160,394 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है.सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी आज बड़ी कटौती देखी गई है. 5 मार्च 2026 की एक्सपायरी वाली चांदी आज ₹1,416 (0.53%) फिसलकर ₹263,917 प्रति किलो पर आ गई है. जिससे खरीदारों को थोड़ी राहत मिली है.
Silver Price Today Live MCX: चांदी के भाव में मामूली तेजी

Gold Silver Price Today Live MCX: आज 700 रुपये सस्ता हो गया सोना

Gold Silver Rate Today LIVE: क्या और बढ़ेंगे सोने-चांदी के दाम?
भारत में सोने को सिर्फ एक गहना नहीं बल्कि निवेश का सबसे भरोसेमंद जरिया माना जाता है. वित्त मंत्री ने कहा कि देश में शादियों और त्योहारों के सीजन की वजह से भी मांग में बढ़ोतरी हुई है, जो कि एक सीजनल ट्रेंड है. हालांकि, उन्होंने राहत भरी बात यह कही कि सरकार और रिजर्व बैंक (RBI) सोने-चांदी के आयात और कीमतों पर पल-पल की नजर रख रहे हैं. फिलहाल स्थिति चिंताजनक नहीं है क्योंकि यह तेजी वैश्विक कारणों और बाजार के उतार-चढ़ाव का हिस्सा है.
Gold Silver Price Today LIVE: ग्लोबल टेंशन और ट्रंप टैरिफ का सोने-चांदी की कीमतों पर दिख रहा है सीधा असर
सोने-चांदी की कीमतों में आई इस तेजी के पीछे सिर्फ मांग ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में फैली अनिश्चितता भी एक बड़ा कारण है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उदाहरण देते हुए बताया कि अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ता तनाव (US-Iran Tension) और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा नई टैरिफ धमकियों (Trump Tariff) की वजह से निवेशक डरे हुए हैं. जब भी शेयर बाजार या करेंसी में अस्थिरता आती है, तो सुरक्षित निवेश के लिए लोग तेजी से सोने की ओर रुख करते हैं, जिससे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं.
Gold Silver Rate Today LIVE: क्यों लग रही है सोने-चांदी की कीमतों में आग? वित्त मंत्री ने बताई असली वजह
आरबीआई (RBI) के केंद्रीय बोर्ड को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्पष्ट किया कि सोने-चांदी की कीमतों में उछाल के पीछे सबसे बड़ा हाथ दुनिया भर के सेंट्रल बैंकों (Central Banks) का है. आज के दौर में वैश्विक स्तर पर केंद्रीय बैंक सुरक्षा के लिहाज से भारी मात्रा में सोने और चांदी की खरीदारी कर रहे हैं, जिसका सीधा असर अंतरराष्ट्रीय कीमतों पर पड़ रहा है. पहले सोने के दाम मुख्य रूप से भारत और चीन की मांग पर निर्भर करते थे, लेकिन अब ग्लोबल खरीदारी ने बाजार का गणित बदल दिया है.