Gold-Silver Price Today Live Updates: सोने और चांदी की कीमतों में पिछले तीन दिनों से जारी 'क्रैश' पर आखिरकार ब्रेक लग गया है. सोना और चांदी दोनों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. जिसकी वजह से MCX पर सोना और चांदी दोनों के भाव एक बार फिर तेज रफ्तार पकड़ते नजर आ रहे हैं. आज, 4 फरवरी को सोने का भाव 3% से अधिक तो चांदी 5% चढ़ चुके हैं. हालांकि आज MCX पर आई ताजा रिकवरी के बावजूद 29 जनवरी के रिकॉर्ड हाई के मुकाबले आज सोना और चांदी काफी सस्ते मिल रहे हैं. निवेशकों के पास सस्ते में खरीदारी का मौका बना हुआ है. .
इस लाइव ब्लॉग में हम आपको सोने-चांदी के रेट का पल-पल का अपडेट देने जा रहे हैं.. जानिए आपके शहर (दिल्ली, मुंबई, लखनऊ आदि) में 22K और 24K का भाव और एक्सपर्ट्स की राय जिससे आपको अंदाजा लग जाएगा कि सोने-चांदी के दाम अब और बढ़ेंगे या फिर गिरवाट आने की उम्मीद है. अगर आप आज सोना-चांदी खरीदने या निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आपको सोने-चांदी की ताजा कीमतों पर नजर रखना जरूरी है. जानें आज 4 फरवरी को सोने-चांदी के भाव रिकॉर्ड स्तर से कितने नीचे ट्रेड कर रहे हैं...
Gold, Silver Rate Today, 4 February 2026 LIVE UPDATES:
Gold Silver Price News Live: सोने पर बड़े बैंकों की भविष्यवाणी: क्या $6,300 तक जाएगा भाव?
Gold Silver Price outlook 2026: दुनिया के दिग्गज बैंकों ने सोने के लिए अपने 'प्राइस टारगेट' बढ़ा दिए हैं:
UBS और JP Morgan: इन दोनों बैंकों का अनुमान है कि 2026 के अंत तक सोना $6,200 से $6,300 प्रति औंस के स्तर को छू सकता है.
Deutsche Bank: इस बैंक ने भी अपना भरोसा जताते हुए साल के अंत तक सोने के $6,000 तक पहुँचने की उम्मीद जताई है.
Citi Bank: सिटी ने 2026 की पहली तिमाही (Q1) के लिए अपना औसत अनुमान $5,000 पर बरकरार रखा है.
Metals Focus: कंसल्टेंसी फर्म 'मेटल्स फोकस' के डायरेक्टर फिलिप न्यूमैन का मानना है कि इस साल सोना $5,500 के स्तर को पार कर सकता है, हालांकि बाजार में उतार-चढ़ाव (Volatility) जारी रहेगा।
Gold-Silver Prices LIVE: सोने में भी लौटी रौनक, Gold ETFs 7% तक चढ़ा
Gold Silver Price News Live: गोल्ड ईटीएफ ने भी निवेशकों को राहत दी है. हालांकि सिल्वर के मुकाबले इनकी बढ़त थोड़ी कम रही, लेकिन रिकवरी के संकेत मजबूत हैं.
The Wealth Company Gold ETF करीब 7% की तेजी के साथ सबसे आगे रहा.
वहीं, Quantum और Edelweiss Gold ETF में 5% से ज्यादा की तेजी आई.
Nippon India Gold BeES, SBI, Axis, Motilal Oswal, Tata, और Zerodha Gold ETF जैसे फंड्स में 4% से अधिक का सुधार देखा गया.
Gold, Silver Rate Today LIVE: चांदी की चमक फिर लौटी, Silver ETFs में 9% तक का उछाल
Gold Silver Price 4 Feb LIVE: चांदी की कीमतों में आई रिकवरी का सीधा असर सिल्वर ईटीएफ पर दिखा. आज सुबह के कारोबार में लगभग सभी प्रमुख फंड्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे थे.
इस दौरान सबसे ज्यादा बढ़त Tata Silver ETF और Edelweiss Silver ETF ने लगभग 9% की शानदार बढ़त दर्ज की.अन्य प्रमुख फंड्स Kotak Silver ETF में 8% का उछाल रहा, जबकि Nippon India (Silver BeES), ICICI Prudential, SBI, Aditya Birla Sun Life और UTI Silver ETF में 7% से ज्यादा की तेजी देखी गई.BURX, Groww, HDFC, और Zerodha Silver ETF भी पीछे नहीं रहे और इनमें करीब 7% की मजबूती आई.
Gold Silver Price Live: गोल्ड और सिल्वर ETF में जबरदस्त खरीदारी
Gold Silver Prices Today Live Updates: आज यानी बुधवार, 4 फरवरी 2026 को भारतीय शेयर बाजार में गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ (ETF) में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली. पिछले कुछ दिनों में आई भारी गिरावट के बाद, आज इन ईटीएफ ने शानदार रिकवरी दिखाई है.
Gold Price Prediction Today: सोने चांदी क्या फिर बनाएगा नया रिकॉर्ड ?
Gold Silver Price News: सोने और चांदी की कीमतों में हालिया उतार-चढ़ाव के बाद अब दुनिया के बड़े बैंकों और एक्सपर्ट्स ने साल 2026 के अंत तक के लिए बड़े अनुमान जारी किए हैं. जहां एक तरफ रिकॉर्ड हाई से गिरावट को एक 'हेल्दी करेक्शन' माना जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ बड़े वित्तीय संस्थानों ने भविष्य में कीमतों के आसमान छूने की भविष्यवाणी की है.
Gold Silver Live: आगे क्या होगा सोने-चांदी का टारगेट? एक्सपर्ट्स से समझिए टेक्निकल नजरिया
Gold Silver Price Today Live Updates: चॉइस ब्रोकिंग के एनालिस्ट आमिर मकदा का मानना है कि इस हफ्ते सोने और चांदी का रुझान तेजी की ओर (Bullish) रह सकता है. चांदी के लिए ₹2,92,928 का लेवल एक अहम लेवल है. अगर चांदी इस लेवल को पार कर जाती है, तो अगला टारगेट ₹3,41,773 तक हो सकता है. फिलहाल बाजार में सोने और चांदी के लिए माहौल पॉजिटिव बना हुआ है.
Gold Silver Rate Today LIVE: वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल का भरोसा, सोने की वैल्यू और डिमांड मजबूत
Gold Silver Price News Live: वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के सचिन जैन ने बताया कि सोने के प्रति निवेशकों का भरोसा अब भी कायम है. उनके अनुसार, "चौथी तिमाही (Q4) में सोने में निवेश की मांग काफी बढ़ी है."
उन्होंने यह भी कहा कि भले ही ऊंचे दामों के कारण ज्वेलरी की खरीदारी (वॉल्यूम) में थोड़ी कमी आई हो, लेकिन निवेश के लिहाज से सोने की वैल्यू और डिमांड अब भी बहुत मजबूत है.
Gold-Silver Price Today Live : चांदी के भाव में ₹11,000 की रिकवरी
Gold Silver Price News Live: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग की वजह से आज आज 4 फरवरी को चांदी फिलहाल ₹11,000 ऊपर ट्रेड कर रही है.

Gold Silver Rates Today LIVE : MCX पर क्या चल रहा सोने का भाव? देखें चार्ट

Gold Silver Price Live: सोने-चांदी की कीमतों पर केविन वॉर्श और डॉलर का असर
Gold Silver Price News Live Updates: हाल ही में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट तब आई थी जब डोनाल्ड ट्रंप ने केविन वॉर्श को अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Fed) का अगला चेयरमैन बनाने का ऐलान किया था. वॉर्श के आने से डॉलर के मजबूत होने और ब्याज दरों में कटौती की संभावना बढ़ गई थी, जिससे सोने पर दबाव बना था. लेकिन अब बाजार का ध्यान फिर से ग्लोबल टेंशन की ओर मुड़ गया है.
Gold Silver Price 4 Feb LIVE: अचानक सोना-चांदी महंगा क्यों हो रहा है?
सोने-चांदी की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें वजह (Gold Price Hike Reasons)
1. ट्रंप की ईरान को चेतावनी और भू-राजनीतिक तनाव
सोने और चांदी की कीमतों में इस ताजा उछाल की सबसे बड़ी वजह वैश्विक अनिश्चितता है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के खिलाफ दी गई ताजा धमकियों ने निवेशकों को डरा दिया है. जब भी दुनिया में तनाव बढ़ता है, निवेशक जोखिम वाली संपत्तियों से पैसा निकालकर सुरक्षित निवेश यानी सोने और चांदी की ओर रुख करते हैं.
2. सुरक्षित निवेश (Safe Haven) की बढ़ती मांग
भू-राजनीतिक जोखिमों के कारण सोने को अब 'रिस्क प्रीमियम' मिल रहा है. निवेशक अपनी पूंजी बचाने के लिए सोने को सबसे सुरक्षित जरिया मान रहे हैं, जिससे इसकी डिमांड और कीमत दोनों बढ़ रही हैं.
Gold-Silver Price Live : भारी गिरावट के बाद चमक उठा सोना-चांदी! क्या फिर बनेगा नया रिकॉर्ड?
Gold-Silver Price Hike: मंगलवार की जबरदस्त तेजी के बाद बुधवार को भी एमसीएक्स (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों में शानदार बढ़त जारी है. अप्रैल गोल्ड फ्यूचर्स करीब 3.8% की मजबूती के साथ ₹1,60,000 प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है. वहीं, चांदी के मार्च फ्यूचर्स में 5% से ज्यादा की तेजी देखी जा रही है और यह ₹13,000 से अधिक उछलकर ₹2,81,000 प्रति किलो के आसपास कारोबार कर रही है. पिछले हफ्ते आई भारी गिरावट के बाद सोना-चांदी दोनों अब अपनी खोई हुई चमक वापस पा रही हैं.
Gold, Silver Rates Today LIVE: सोना-चांदी में रिकॉर्ड हाई से अब तक कितनी आई गिरावट?
Gold, Silver Prices Today Live Updates: जानिए आज , 4 फरवरी को सोने-चांदी के भाव अपने रिकॉर्ड स्तर से कितने सस्ते हैं...
29 जनवरी 2026 को सोने ने ₹1,83,000 प्रति 10 ग्राम का अब तक का सबसे उच्चतम स्तर छुआ था.आज सुबह 9:38 बजे सोना (MCX) ₹1,59,600 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. आज की तेजी के बावजूद, सोना अपने रिकॉर्ड हाई से अभी भी ₹23,400 प्रति 10 ग्राम सस्ता मिल रहा है.
वहीं, 29 जनवरी 2026 को चांदी ₹4,20,000 प्रति किलो के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई थी.आज सुबह 9:45 बजे चांदी का भाव (MCX)₹2,82,650 प्रति किलो पर है.भारी रिकवरी के बाद भी चांदी अपने रिकॉर्ड लेवल से करीब ₹1,37,350 प्रति किलो सस्ती है.
Gold, Silver Rates Today LIVE:सोने और चांदीमें फिर रिकवरी दर्ज
Gold Silver Price News Live Updates: सोने और चांदी के बाजार में पिछले कुछ दिनों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव आया है. 29 जनवरी 2026 को गोल्ड-सिल्वर ने अपने ऑल-टाइम हाई (All-time High) को छुआ था, जिसके बाद से सोने और चांदी कीमतों में बड़ी गिरावट (Gold Silver Price Crash) और अब फिर से रिकवरी देखी जा रही है.
Gold Silver Price News Live: MCX पर चांदी में करीब 13 हजार और सोने में 5,700 रुपये की छलांग
MCX पर सोना और चांदी दोनों के भाव एक बार फिर तेज रफ्तार पकड़ते नजर आ रहे हैं.
आज सुबह 09:38 बजे MCX पर 2 अप्रैल 2026 एक्सपायरी वाला सोना ₹1,59,515 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. इसमें ₹5,706 यानी 3.71% की तेजी दर्ज की गई है. सोने की शुरुआत आज ₹1,58,420 पर हुई थी, जबकि इसका पिछला बंद भाव ₹1,53,809 प्रति 10 ग्राम रहा था.
वहीं, MCX पर 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाली चांदी भी तेज उछाल के साथ कारोबार कर रही है. सुबह 09:35 बजे चांदी का भाव ₹2,81,317 प्रति किलो दर्ज किया गया. इसमें ₹13,302 यानी करीब 4.96% की तेजी आई है. चांदी आज ₹2,78,015 प्रति किलो पर खुली थी, जबकि इसका पिछला बंद भाव ₹2,68,015 प्रति किलो था.
Gold Silver Price Mcx Live: सोना- चांदी क्यों हो रहा महंगा?
Gold Silver Price News Mcx Live: Lemonn Markets Desk के रिसर्च एनालिस्ट गौरव गर्ग ने कहा कि सोना और चांदी ने मंगलवार को तेज रिकवरी दर्ज की, जिससे कई दिनों की गिरावट थम गई.उनके मुताबिक, यह तेजी सेफ-हेवन डिमांड और सस्ते भाव पर खरीदारी की वजह से आई है.
गौरव गर्ग ने बताया कि पहले की गिरावट मजबूत डॉलर,बिकवाली और टेक्निकल बाउंस की वजह से तेज हुई थी.अब रिकवरी से निवेशकों का भरोसा लौटता दिख रहा है, हालांकि बाजार में वोलैटिलिटी बना रह सकता है.
Gold Silver Live: क्या अभी निवेश करना सही है? जानें एक्सपर्ट्स की राय
Gold-Silver Price Recovery:केडिया एडवायजरी और कई दूसरे एक्सपर्ट्स के अनुसार, बाजार में आई यह तेजी 'शॉर्ट-कवरिंग' हो सकती है. निवेशकों को सलाह दी गई है कि वे एक साथ सारा पैसा लगाने के बजाय थोड़ा-थोड़ा में निवेश करें, क्योंकि ग्लोबल मार्केट में अब भी अस्थिरता बनी हुई है.अगर आप आज ज्वेलरी खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज का लेटेस्ट गोल्ड रेट जरूर देख लें.
Gold Silver Rate Today LIVE: आज मुंबई ,कोलकाता और चेन्नई में क्या है सोने का भाव?
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का ताजा भाव ₹15,394 प्रति ग्राम दर्ज किया गया है. गहनों के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने की बात करें, तो यहाँ आज का रेट ₹14,111 प्रति ग्राम है.
कोलकाता में भी 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,394 प्रति ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,111 प्रति ग्राम पर स्थिर बना हुआ है.
चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹15,568 प्रति ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है. वहीं, चेन्नई में 22 कैरेट सोने का आज का ताजा रेट ₹14,271 प्रति ग्राम है.
Gold and Silver Prices Live: दिल्ली में आज सोने का भाव
Gold Prices in Delhi Today, February 4, 2026: देश की राजधानी दिल्ली में आज सोने की कीमतों में अच्छी खासी मजबूती देखी जा रही है. दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव ₹15,409 प्रति ग्राम यानी ₹1,54,090 प्रति 10 ग्राम चल रहा है. वहीं, अगर आप गहने बनवाने के लिए 22 कैरेट सोना देख रहे हैं, तो इसका भाव ₹14,126 प्रति ग्राम यानी ₹1,41,260 प्रति 10 ग्राम)है.
Gold Silver Rate Today LIVE: ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमतों में तूफानी तेजी
Gold Rate Today, February 4 LIVE: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों (Gold rebound) में जबरदस्त 'बाउंस बैक' देखने को मिल रहा है. बुधवार,4 फरवरी को सोने के दाम 2.2% की शानदार बढ़त के साथ $5,044.74 प्रति औंस के पार निकल गए. दिलचस्प बात यह है कि इससे ठीक एक दिन पहले मंगलवार को सोने ने 5.9% की ऐतिहासिक छलांग लगाई थी, जो साल 2008 के बाद की सबसे बड़ी एक दिनी तेजी है.
स्पॉट गोल्ड (Spot Gold) 2.2% की बढ़त के साथ $5,044.74 प्रति औंस पर पहुंच गया है. याद रहे कि मंगलवार को इसमें 5.9% की तेजी आई थी, जो नवंबर 2008 के बाद की सबसे बड़ी दैनिक बढ़त है.
अमेरिकी वायदा बाजार (U.S. Gold Futures) अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 2.7% चढ़कर $5,067.0 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है.
Gold-Silver Prices Live: सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार वापसी, क्या फिर बनाएगा नया रिकॉर्ड
Gold-Silver Price Today : राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में पिछले तीन दिनों से जारी गिरावट पर आखिरकार ब्रेक लग गया है और सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार वापसी हुई है. मंगलवार को चांदी की कीमतों में ₹24,000 (9.23%) का भारी उछाल दर्ज किया गया, जिससे यह ₹2,84,000 प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची. इससे पहले सोमवार को चांदी में ₹52,000 की बड़ी गिरावट आई थी. गौर करने वाली बात यह है कि 29 जनवरी को चांदी ₹4,04,500 के अपने ऑल टाइम हाई पर थी, जहां से मुनाफावसूली के कारण इसमें करीब 36% की भारी गिरावट देखी गई थी, लेकिन अब बाजार फिर से संभलता नजर आ रहा है.
Gold-Silver Price Live: : सोना 7,000 तो चांदी 30,000 से ज्यादा चढ़ा
Gold, Silver Rate Today: कमोडिटी मार्केट (MCX) में मंगलवार को चांदी की कीमतों ने इतिहास रचते हुए 13.07% की बढ़त दर्ज की. चांदी ₹30,881 की छलांग लगाकर ₹2,67,142 प्रति किलो पर बंद हुई. वहीं, सोना भी पीछे नहीं रहा और 5.16% यानी ₹7,307 की मजबूती के साथ ₹1,49,000 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया. बाजार में आई इस अचानक रिकवरी से उन निवेशकों के चेहरे खिल गए हैं जो भारी गिरावट से डरे हुए थे.