विज्ञापन

Gold Silver Prices: 'पल में तोला, पल में माशा', आज 18 मई सोमवार को कुछ ऐसे रंग बदल रहे सोना-चांदी, जानिए ताजा भाव

Gold Silver Prices Latest: सोने-चांदी की चाल आज 18 मई को कुछ अजीब ही दिख रही है. कभी चढ़ाव, कभी उतार... निवेशकों और एक्‍सपर्ट्स का भी दिमाग घूम जा रहा है. यहां जानिए कहां क्‍या भाव बिक रहे हैं सोना-चांदी.

Gold Silver Prices: 'पल में तोला, पल में माशा', आज 18 मई सोमवार को कुछ ऐसे रंग बदल रहे सोना-चांदी, जानिए ताजा भाव
Gold Silver Prices: आज 18 मई को क्‍या भाव चल रहे सोना-चांदी? यहां जानिए ताजा भाव

Gold Silver Rates Surprises today: सोने और चांदी की कीमतों ने न केवल आम लोगों, बल्कि निवेशकों और जानकारों को भी कनफ्यूज कर रखा है. दोनों ही कीमती धातुएं 'पल में तोला, पल में माशा' की तरह रंग बदल रही हैं. आज 18 मई, सोमवार को सोना और चांदी (Gold Silver Prices) दोनों में ही पहले तो गिरावट देखी गई, फिर दोनों में हल्‍की तेजी देखी गई. हालांकि दोपहर होते-होते सोने में हल्‍की तेजी रही, जबकि चांदी में एक हजार रुपये से ज्‍यादा की गिरावट देखी जा रही है.

घरेलू कमोडिटी मार्केट MCX पर सुबह करीब 11:45 बजे 5 जून की डिलीवरी वाला सोना (Gold) 0.11 फीसदी या 173 रुपये की तेजी के साथ 1,58,720 रुपये पर ट्रेड करता दिखा. वहीं 3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी (Silver) 0.40 फीसदी या 1,085 रुपये की गिरावट के साथ 2,70,801 रुपये के भाव पर ट्रेड करती दिखी. 

Latest and Breaking News on NDTV

स्‍थानीय बाजार में क्‍या भाव बिक रहे सोना-चांदी?

स्‍थानीय ज्‍वेलरी मार्केट की बात करें तो 24 कैरेट सोना 1,56,220 रुपये/10 ग्राम के भाव बिक रहा है, वहीं 22 कैरेट सोना 1,43,200 रुपये/10 ग्राम के भाव बिक रहे हैं, जबकि 18 कैरेट सोना 1,17,170 रुपये/10 ग्राम के भाव बिक रहा है. दूसरी ओर चांदी रविवार के भाव से करीब 10,000 रुपये ज्‍यादा 2,90,000 रुपये/किलो के भाव बिक रही है. ये देश के स्‍थानीय ज्‍वैलरी मार्केट का औसत भाव है, जिसमें उतार-चढ़ाव संभव है. 

बाजार में कैसी रही सोने-चांदी की शुरुआत? 

सोने और चांदी की शुरुआत सोमवार को गिरावट के साथ हुई. हालांकि, शुरुआत कारोबार में ही दोनों कीमती धातु हरे निशान में आ गए थे. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 5 जून 2026 के कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,58,547 रुपये के मुकाबले 471 रुपये या 0.29 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,58,076 रुपये था. लेकिन शुरुआत कारोबार में ही इसमें तेजी देखी गई. सुबह 9:15 पर यह 133 रुपये या 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,58,680 रुपये पर था. अब तक के कारोबार में सोने ने 1,57,547 रुपये का न्यूनतम स्तर और 1,58,547 रुपये का उच्चतम स्तर छुआ है.

चांदी का 3 जुलाई, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,71,886 रुपये के मुकाबले 4,486 रुपये या 1.64 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,67,400 रुपये पर खुला था. शुरुआत कारोबार में ही इसमें तेजी देखने को मिली थी. तब ये 764 रुपये या 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,72,650 रुपये पर था. अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,64,949 रुपये का न्यूनतम स्तर और 2,74,145 रुपये का उच्चतम स्तर छुआ है.

Latest and Breaking News on NDTV

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कैसी है सोने-चांदी की चाल? 

दूसरी तरफ वैश्विक स्तर पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है. कॉमेक्स पर सोना 0.39 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,543 डॉलर प्रति बैरल और चांदी 2.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75.778 डॉलर प्रति बैरल पर था. 

जानकारों के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर सोने और चांदी में गिरावट की वजह यूएस 10 ईयर के बॉल्ड यील्ड का 4.65 प्रतिशत पर जाना है. इससे डॉलर भी मजबूत हो रहा है, जिससे कीमती धातुओं की कीमतों पर दबाव बढ़ रहा है. 

इस गिरावट के बाद भी सोने और चांदी ने बीते एक साल में मजबूत रिटर्न दिया है. डॉलर में सोने ने एक साल में 40 प्रतिशत से अधिक और चांदी ने 131 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है.

ये भी पढ़ें: 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com