विज्ञापन

Gold-Silver Rates: चांदी 3000 रुपये सस्ती, सोना गिरकर ₹1.51 लाख पर आया, चेक करें दिल्ली से चेन्नई तक के लेटेस्ट रेट्स

Gold Silver Price Crash Today: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच क्या सस्ता हुआ सोना? दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत देश के बड़े शहरों में 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी के ताजा रेट्स यहां चेक करें. जानें MCX और ग्लोबल मार्केट का ताजा हाल.

Gold-Silver Rates: चांदी 3000 रुपये सस्ती, सोना गिरकर ₹1.51 लाख पर आया, चेक करें दिल्ली से चेन्नई तक के लेटेस्ट रेट्स
Gold Silver Price Today in India: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है.
नई दिल्ली:

Gold Silver Prices Fall: अगर आप आज सोने के गहने खरीदने या चांदी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए राहत भरी खबर है. मिडिल-ईस्ट में ईरान और अमेरिका के बीच चल रही सीजफायर की बातचीत और ग्लोबल टेंशन के बीच कमोडिटी मार्केट में हलचल तेज है. आज गुरुवार, 9 अप्रैल को MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है.

वहीं, मुंबई से लेकर दिल्ली के बाजारों तक, सोने का भाव ₹1.51 लाख और चांदी ₹2.40 लाख के पार बनी हुई है. आइए जानते हैं आपके शहर में आज सोना-चांदी किस भाव पर मिल रहा है ...

MCX पर क्या है सोने और चांदी का रेट?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में आज सोने और चांदी की कीमतों में  नरमी देखी जा रही है. 5 जून डिलीवरी वाले गोल्ड का भाव ₹524 (0.35%) गिरकर ₹1,51,252 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. MCX पर चांदी की कीमतों में भी गिरावट है. सिल्वर ₹3,017 (1.27%) गिरकर ₹2,36,902 प्रति किलो के स्तर पर है.

आज आपके शहर में सोने-चांदी का भाव

देश के अलग-अलग शहरों में टैक्स और लोकल डिमांड की वजह से कीमतें अलग-अलग हैं.यहां आप खरीदारी से पहले चेक कर लें कि आज देश के प्रमुख मेट्रो सिटी में सोना-चांदी किस भाव पर बिक रहा है.

Why Gold Silver Prices Crash today

ईरान युद्ध की वजह से ग्लोबल मार्केट में करीब 10% गिर चुका है सोना

इंटरनेशनल मार्केट में आज सोने की कीमतों में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं देखा गया.आज ग्लोबल मार्केट में स्पॉट गोल्ड (Spot Gold) $4,713.79 प्रति औंस पर स्थिर है. जबकि जून डिलीवरी के लिए यूएस गोल्ड फ्यूचर्स 0.8% गिरकर $4,736.50 पर आ गया. स्पॉट सिल्वर भी 0.5% की कमजोरी के साथ $73.71 प्रति औंस पर कारोबार कर रही है .आपको बता दें कि 28 फरवरी को ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से सोने की कीमतों में करीब 10% की गिरावट आई है. 

सोने-चांदी को लेकर मार्केट एक्सपर्ट्स की राय

मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, एमसीएक्स गोल्ड फिलहाल 1,50,500–1,51,500 रुपए के दायरे में ट्रेड कर रहा है.  अगर कीमत 1,52,000 के ऊपर टिकती है, तो तेजी दोबारा मजबूत हो सकती है और भाव 1,53,000–1,55,000 रुपए तक जा सकते हैं.वहीं, अगर 1,50,000 रुपए के नीचे मजबूत ब्रेक आता है, तो गिरावट बढ़कर 1,48,000–1,47,000 रुपए तक जा सकती है. फिलहाल रुख हल्का पॉजिटिव है, लेकिन ट्रेंड मजबूत बने रहने के लिए अहम रेजिस्टेंस के ऊपर ब्रेकआउट जरूरी है.

वहीं, एक्सपर्ट्स के मुताबिक,  सेफ-हेवन डिमांड और इंडस्ट्रियल मेटल्स की मजबूती से  फिलहाल एमसीएक्स पर सिल्वर की कीमतें 2,36,000 रुपए के आसपास बनी हुई हैं, हालांकि बाजार में उतार-चढ़ाव ज्यादा है और रुख सतर्क बना हुआ है. चांदी में रेजिस्टेंस 2,40,000–2,43,000 रुपए के बीच है. अगर यहां से ब्रेकआउट मिलता है, तो कीमत 2,45,000–2,47,000 रुपए तक जा सकती है. वहीं, 2,36,000 रुपए के नीचे मजबूत गिरावट आने पर बिकवाली बढ़ सकती है और कीमत 2,33,000–2,30,000 रुपए तक जा सकती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com