विज्ञापन

Gold-Silver Price Update: एक ही दिन में 8,700 रुपये उछली चांदी, सोने ने भी दिखाई रॉकेट वाली रफ्तार

Gold-Silver Price Update: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी तेजी का माहौल बना हुआ है. अप्रैल 2026 के सोने के कॉन्ट्रैक्ट में 0.68% और मार्च 2026 के चांदी के कॉन्ट्रैक्ट में 1.42% की बढ़त देखी गई.

Gold-Silver Price Update: एक ही दिन में 8,700 रुपये उछली चांदी, सोने ने भी दिखाई रॉकेट वाली रफ्तार

Gold-Silver Price Update: सोमवार को सोना-चांदी की कीमतों ने वो कर दिखाया, जिसके बारे में किसी ने सोचा नही था. दामों में जबरदस्त बुल रन देखने को मिला. जहां चांदी की चमक 8,700 रुपये से ज्यादा बढ़ गई, वहीं सोने ने भी अपनी सुस्ती छोड़ते हुए तेजी दिखाई.

Latest and Breaking News on NDTV

चांदी की लंबी छलांग

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, चांदी की कीमतों में 8,736 रुपये की बड़ी बढ़त दर्ज की गई है. इस उछाल के बाद चांदी अब 2,53,665 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई है, जो बीते शुक्रवार को 2,44,929 रुपये पर थी.

Latest and Breaking News on NDTV

सोने की कीमतों में भी भारी इजाफा

सिर्फ चांदी ही नहीं, बल्कि सोने की कीमतों ने भी निवेशकों को गदगद कर दिया है. 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,876 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो पहले 1,52,078 रुपये थी. यानी आज ही के दिन कीमतों में 2,798 रुपये का इजाफा हुई है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी तेजी का माहौल बना हुआ है. अप्रैल 2026 के सोने के कॉन्ट्रैक्ट में 0.68% और मार्च 2026 के चांदी के कॉन्ट्रैक्ट में 1.42% की बढ़त देखी गई. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कॉमेक्स पर सोना $5,020 प्रति औंस और चांदी $78 प्रति औंस के पार निकल गई है.

एक्सपर्ट की राय

चॉइस वेल्थ के रिसर्च हेड अक्षत गर्ग का कहना है कि चांदी में उतार-चढ़ाव इसकी प्रकृति है. हालांकि डॉलर की मजबूती और वैश्विक तनाव में कमी जैसे कारक थोड़ा दबाव बना सकते हैं, लेकिन लंबी अवधि के लिए इसका आउटलुक अभी भी सकारात्मक बना हुआ है. निवेशकों को बाजार की छोटी-मोटी गिरावट से पैनिक होने की जरूरत नहीं है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com