Gold, Silver Price Today LIVE Updates: दुनिया भर के बाजारों में सोने-चांदी के भाव में बीते कई दिनों से भारी गिरावट देखी जा रही है. भारत के साथ-साथ इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड-सिल्वर (Gold-Silver Prices Crash) के रेट घटे हैं. आज 7 फरवरी के दिन MCX पर गोल्ड-सिल्वर के रेट्स में लगातार उतार-चढ़ाव दिख रहा है. रॉकेट की रफ्तार से चढ़े सोने-चांदी के दाम अपने ऑल टाइम हाई से काफी सस्ते हो गए हैं.
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, आखिरी सेशन में 24 कैरेट सोना की कीमत 424 रुपए कम होकर 1,52,078 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गईं थी. उससे पहले यह 1,52,502 रुपए पर बंद हुआ था. वहीं, 22 कैरेट सोने के दाम 1,39,692 रुपए से घटकर अब 1,39,303 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गए.
पिछले कई सेशन के आंकड़े साफ बता रहे हैं कि सोना-चांदी में आई हालिया तेजी के बाद अब तेज करेक्शन देखने को मिल रहा है. आखिर क्या है इस बड़ी गिरावट के पीछे की असली वजह? क्या अभी सोना-चांदी और सस्ता होगा? ऐसे में सोने-चांदी की खरीद या निवेश से पहले जानें आज सोना-चांदी का भाव क्या है.
Here are the LIVE Updates of Gold and Silver Price Today, 7th February 2026:
Gold-Silver Today Price LIVE Updates: सोने-चांदी की कीमतों में क्यों दिख रहा उतार-चढ़ाव?
एक्सपर्ट के मुताबिक उतार-चढ़ाव के पीछे वैश्विक आर्थिक संकेतक, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतियां, डॉलर‑रुपया विनिमय दर, भू‑राजनीतिक हालात और चांदी की औद्योगिक मांग जैसे कई कारक एक साथ काम कर रहे हैं.
Gold-Silver Today Price LIVE Updates: चांदी में निवेश से पहले किन बातों का रखें ध्यान?
Gold-Silver Today Price LIVE Updates: सोने में लंबी अवधि के लिए सोचें
अगर आप सोने में निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो एक्सपर्ट के अनुसार लंबी अवधि के लिए प्लान बनाया जा सकता है. शॉर्ट टर्म में कीमतों के उतार-चढ़ाव के बीच रिस्क रहता है.
Gold-Silver Today Price LIVE Updates: चांदी ने फिर दिखाया दम
चांदी में निवेशकों ने एक बार फिर से खरीदारी की है, नतीजन कीमतें 2.5 लाख के पार चली गईं. इससे पता चलता है कि मार्केट में चांदी की डिमांड बरकरार है.
Gold Price Today LIVE: दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई में 18, 22 और 24 कैरेट सोने का दाम
Gold Price Today LIVE in Different Cities: दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का दाम 1,56,750 रुपये/10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,43,700 रुपये/10 ग्राम के भाव बिक रहा है. 18 कैरेट सोने का भाव 1,17,600 रुपये/ 10 ग्राम चल रहा है. मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद में 24 कैरेट सोने का दाम, दिल्ली से कम है. नीचे चार्ट में देखिए पूरी डिटेल.

Gold Silver Price LIVE Updates: इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी के भाव
Gold Silver Rate Today LIVE: इंटरनेशनल मार्केट में चांदी 4.26% या 3.02 डॉलर की बढ़त के साथ 74 डॉलर/औंस के भाव पर पहुंच गई है. वहीं सोना 2.23% या 107 डॉलर चढ़ कर 4,887 डॉलर/औंस के भाव पर ट्रेड करता दिखा. शुक्रवार को चांदी में करीब 10% की गिरावट देखी गई थी, जबकि सोना रिबाउंड होता दिखा था.
Gold Silver Price Update LIVE: फिर बढ़ गए सोने-चांदी के दाम! ताजा भाव ये रहा
Gold Silver Price LIVE Updates: एक बार फिर चांदी की कीमतों में 9,000 रुपये से ज्यादा का उछाल दिख रहा है. मार्च डिलीवरी वाली चांदी 2.5 लाख के पार पहुंच गई है. MCX पर चांदी का ताजा भाव 2,50,300 रुपये/किलो चल रहा है.

वहीं दूसरी ओर सोना भी आज सुबह से 3,300 रुपये से ज्यादा चढ़ चुका है. MCX पर सोने का ताजा भाव 1,55,374 रुपये/10 ग्राम चल रहा है. शुक्रवार को सोना 152071 रुपये/10 ग्राम के भाव पर क्लोज हुआ था, जबकि शनिवार को 1,49,396 रुपये/10 ग्राम पर खुला था.
अमेरिका-ईरान बातचीत का असर
मिराए एसेट शेयरखान के जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह का मानना है कि शुक्रवार को हाजिर सोना कमजोर रुख के साथ खुला और 4,654 डॉलर प्रति औंस के निचले स्तर पर पहुंच गया. लेकिन इसमें तेजी से सुधार आया और यह लगभग दो प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,880 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करने लगा. उन्होंने कहा कि अमेरिका के कमजोर रोजगार आंकड़ों ने कीमती धातुओं को समर्थन दिया, लेकिन अमेरिका-ईरान बातचीत में सफलता की उम्मीदों ने इस तेजी को सीमित कर दिया.
इंटरनेशनल मार्केट में कैसी है सोना-चांदी की चमक
हाजिर चांदी 3.02 डॉलर यानी 4.26 प्रतिशत बढ़कर 74 डॉलर प्रति औंस हो गई. इसके पहले दिन में चांदी लगभग 10 प्रतिशत गिरकर 64.08 डॉलर प्रति औंस पर आ गई थी. इसके अलावा, सोना हाजिर 106.74 डॉलर यानी 2.23 प्रतिशत बढ़कर 4,887.30 डॉलर प्रति औंस हो गया. सत्र की शुरुआत में इसने 4,654.86 डॉलर प्रति औंस के निचले स्तर को छुआ था.
सर्राफा कारोबारियों ने क्या दिये संकेत?
सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू कीमतों में गिरावट मुख्य रूप से ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली के कारण हुई, जबकि वैश्विक कीमती धातुओं की दरों में दिन के उत्तरार्द्ध में उछाल आया. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में शुरुआती गिरावट के बाद सर्राफा की कीमतों में चार प्रतिशत से अधिक का तेज सुधार हुआ.
Silver Pricce: चेन्नई में भी जान लें चांदी का क्या है रेट
चेन्नई में आज 10 ग्राम चांदी का भाव 2,799 रुपये है. वहीं, एक किलो चांदी 2 लाख 79 हजार 900 रुपये है. ऐसा माना जा रहा है कि चांदी के भाव में आने वाले समय में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.
Silver Price Today: चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट
चांदी की आज की कीमत 274.90 रुपये प्रति ग्राम और 2,74,900 रुपये प्रति किलोग्राम है. ये 6 फरवरी के 2 लाख 75 हजार से 100 रुपये प्रतिकिलो कम है. पिछले कुछ समय से चांदी की कीमत में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है.
Gold Rate Today: आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹15,370 प्रति ग्राम
आज भारत में 24 कैरेट सोने का भाव ₹15,370 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,089 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,527 प्रति ग्राम है. निवेशक सोने को एक महत्वपूर्ण निवेश विकल्प के रूप में देख रहे हैं. पिछले कुछ समय से वैश्विक स्तर पर चल रही उठापटक से सोने के भाव में बड़ा उछाल देखने को मिला है.
