विज्ञापन

कंपनी के तीन स्‍तंभ, पंचतत्‍व और राष्ट्र निर्माण, विश्व मजदूर दिवस पर गौतम अदाणी ने बताया भविष्य का रोडमैप

गौतम अदाणी ने मुंद्रा पोर्ट, खावड़ा के ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट, नवी मुंबई एयरपोर्ट और धारावी पुनर्विकास जैसे प्रोजेक्ट्स को राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी जिम्मेदारी बताया.

कंपनी के तीन स्‍तंभ, पंचतत्‍व और राष्ट्र निर्माण, विश्व मजदूर दिवस पर गौतम अदाणी ने बताया भविष्य का रोडमैप
Adani Group Chairman Gautam Adani: अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने मजदूर दिवस पर अदाणी परिवार के लाखों सदस्‍यों को संबोधित किया

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने आज 1 मई, शुक्रवार को 'विश्व श्रमिक दिवस' के अवसर पर ग्रुप के 4 लाख से ज्‍यादा कर्मचारियों और सहयोगियों को संबोधित करते हुए भविष्य का एक महत्वाकांक्षी रोडमैप प्रस्तुत किया. 'अपनी बात, अपनों के साथ' संवाद के माध्यम से उन्होंने समूह के संचालन में तीन बड़े बदलावों (Transformations) की घोषणा की, जिनका उद्देश्य निर्णय लेने की प्रक्रिया को तेज करना और कर्मचारियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है. गौतम अदाणी ने समूह की कार्यप्रणाली को 'पंचतत्व' के रूप में परिभाषित किया, जो एक मजबूत और संवेदनशील संस्था की नींव रखते हैं.

उन्‍होंने मुंद्रा और खावड़ा में काम करनेवालों के लिए 50,000 एयरकंडीशन्‍ड आवास बनाए जाने के बारे में जानकारी दी. साथ ही मुंद्रा में बनाए जा रहे एक बहुत बड़े क्‍लाउड किचन के बारे में भी बताया, जहां हर दिन करीब एक लाख लोगों के लिए स्‍वच्‍छ और पौष्टिक भोजन तैयार होगा. 

भविष्य का रोडमैप: तीन स्तंभों पर आधारित बदलाव

गौतम अदाणी ने संगठन को भविष्य के लिए तैयार करने के लिए तीन प्रमुख स्तंभों के बारे में बताया. 

  1. थ्री-लेयर (3-Layer) मॉडल: निर्णय लेने की गति बढ़ाने के लिए समूह अब एक 'फ्लैट' संगठनात्मक संरचना अपनाएगा. अदाणी ने कहा कि वर्तमान में कार्यों की गति बढ़ाने के लिए 'स्पीड' सबसे महत्वपूर्ण है. इस मॉडल का लक्ष्य साइट पर होने वाले निर्णयों को दिनों के बजाय घंटों में पूरा करना है, जिससे युवा इंजीनियरों और मैनेजरों को जल्दी जिम्मेदारी संभालने का मौका मिलेगा.
  2. पार्टनरशिप (Partnership) मॉडल: अदाणी ग्रुप अब चुनिंदा और सक्षम पार्टनर्स (वेंडर्स और कॉन्ट्रैक्टर्स) के साथ मिलकर काम करेगा ताकि समन्वय आसान हो और जिम्मेदारी स्पष्ट रहे. उन्होंने हधुभाई रबारी जैसे स्थानीय पार्टनर्स का उदाहरण दिया, जिन्होंने एक टैंकर से शुरुआत कर आज एक सफल व्यवसाय खड़ा किया है.
  3. लर्निंग एंड डेवलपमेंट (Learning & Development): कर्मचारियों के कौशल विकास पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति के लिए आगे बढ़ने का स्पष्ट रास्ता होना चाहिए. उन्होंने 'सुब्बू' नाम के एक मजदूर की कहानी साझा की, जो अपनी सीखने की इच्छा के बल पर आज कॉर्पोरेट ऑफिस में इनोवेशन मैनेजर के पद तक पहुंचे. इसके लिए समूह 'Adani Skill Centers' का विस्तार कर रहा है.

अदाणी ग्रुप के 'पंचतत्व' और सामाजिक सरोकार

गौतम अदाणी ने समूह की कार्यप्रणाली को 'पंचतत्व' के रूप में परिभाषित किया, जो एक मजबूत और संवेदनशील संस्था की नींव रखते हैं. 

  • स्थानीय लोगों को प्राथमिकता: समूह जहां भी प्रोजेक्ट लगाता है, वहां सबसे पहले स्थानीय लोगों को रोजगार और अवसर देने की नीति का पालन किया जाता है.
  • कौशल और प्रशिक्षण (Skill and Training): 'अदाणी स्किल सेंटर्स' के माध्यम से लगातार ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं ताकि लोग समय के साथ अपडेट रहें.
  • करियर की स्पष्ट प्रगति (Opportunity): चेयरमैन ने संकल्प लिया कि भविष्य में 'लैटरल हायरिंग' (बाहर से भर्ती) को कम कर 'Home Grown Talent' (संस्था के भीतर तैयार प्रतिभा) पर ही भरोसा किया जाएगा.
  • प्रतिस्पर्धी वेतन (Competitive Salary): उन्होंने स्पष्ट किया कि मेहनत का सम्मान उचित और समय पर भुगतान के साथ होना अनिवार्य है.
  • गरिमापूर्ण जीवन (Dignified Life): कर्मचारियों के रहने और खाने के स्तर में सुधार के लिए बड़े कदम उठाए जा रहे हैं.

कर्मचारियों के लिए 50000 आवास और क्लाउड किचन

गौतम अदाणी ने मुंद्रा और खावड़ा जैसी मुश्किल साइट्स पर काम करने वाले साथियों के लिए 50,000 एयरकंडीशन्ड (AC) आवास बनाए जा रहे हैं. इसके साथ ही, मुंद्रा में एक विशाल 'क्लाउड किचन' का निर्माण किया जा रहा है, जहां प्रतिदिन एक लाख लोगों के लिए स्वच्छ और पौष्टिक भोजन तैयार होगा. उन्होंने कहा कि यह कोई सुविधा नहीं, बल्कि हर मेहनतकश का अधिकार है.

राष्ट्र निर्माण का संकल्प

अदाणी ने मुंद्रा पोर्ट, खावड़ा के ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट, नवी मुंबई एयरपोर्ट और धारावी पुनर्विकास जैसे प्रोजेक्ट्स को राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी जिम्मेदारी बताया. उन्होंने कर्मचारियों को 'राष्ट्र निर्माता' संबोधित करते हुए 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के विजन में अपना योगदान देने का आह्वान किया.

ये भी पढ़ें: अदाणी एंटरप्राइजेज के चौथी तिमाही के नतीजे जारी, रेवेन्यू में 20% उछाल. मुनाफा 31% बढ़ा

अदाणी एंटरप्राइजेज के चौथी तिमाही के नतीजे जारी, रेवेन्यू में 20% उछाल. मुनाफा 31% बढ़ा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com