विज्ञापन

म्‍यूचुअल फंड से मोहभंग! साल भर के रिकॉर्ड निचले स्‍तर पर पहुंचा निवेश, क्‍यों कमजोर हुआ भरोसा?

मई 2026 में इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में निवेश एक साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया. निवेशकों ने केवल 22,908 करोड़ रुपये का निवेश किया, जो अप्रैल के मुकाबले 40 प्रतिशत कम है. बाजार में अनिश्चितता और वैश्विक तनाव के बीच निवेशकों का भरोसा कुछ कमजोर होता दिख रहा है.

म्‍यूचुअल फंड से मोहभंग! साल भर के रिकॉर्ड निचले स्‍तर पर पहुंचा निवेश, क्‍यों कमजोर हुआ भरोसा?
Mutual Fund: मई में कितना कम हो गया निवेश?
Source: Canva

दुनिया के अलग-अलग हिस्‍सों में चल रहे युद्ध और तनाव के चलते बाजार में अनिश्चितता बढ़ी है और इसका असर म्‍यूचुअल फंड (Mutual Funds) निवेश पर भी पड़ा है. म्यूचुअल फंड इंडस्‍ट्री के संगठन AMFI की रिपोर्ट के अनुसार, इक्विटी ओरिएंटेड म्यूचुअल फंड स्कीम्स में निवेश एक साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है.

मई महीने में इन स्कीम्स में 22,908 करोड़ रुपये का नेट इनफ्लो दर्ज किया गया. बुधवार को जारी AMFI के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में 38,440 करोड़ रुपये का निवेश आया था. इसके मुकाबले मई में निवेश करीब 40 प्रतिशत घट गया.

मई में लोगों ने निकाल लिए इतने करोड़ 

पूरे म्यूचुअल फंड उद्योग की बात करें तो मई में 64,131 करोड़ रुपये का नेट आउटफ्लो दर्ज किया गया. अप्रैल में उद्योग को 3.22 लाख करोड़ रुपये का नेट इनफ्लो मिला था.

यह बदलाव मुख्य रूप से डेट ओरिएंटेड स्कीम्स से 96,948 करोड़ रुपये की निकासी के कारण हुआ. इसका असर उद्योग की कुल एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) पर भी पड़ा. मई के अंत तक एयूएम घटकर 81.6 लाख करोड़ रुपये रह गया, जो अप्रैल के अंत में 81.92 लाख करोड़ रुपये था.

आंकड़ों के अनुसार,

  • जनवरी में इक्विटी स्कीम्स में 24,028 करोड़ रुपये,
  • फरवरी में 25,978 करोड़ रुपये,
  • मार्च में 40,450 करोड़ रुपये
  • अप्रैल में 38,440 करोड़ रुपये

का नेट इनफ्लो आया था. मई 2025 में इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में 19,013 करोड़ रुपये का नेट इनफ्लो आया था. मई में दर्ज 22,908 करोड़ रुपये का निवेश मई 2025 के बाद सबसे कम रहा. 

फ्लेक्सी कैप फंड्स में सबसे ज्यादा निवेश

इक्विटी कैटेगरी में फ्लेक्सी कैप फंड्स सबसे आगे रहे. इन फंड्स में मई के दौरान 5,175 करोड़ रुपये का नेट इनफ्लो आया. इसके बाद स्मॉल कैप फंड्स में 4,945 करोड़ रुपये और मिड कैप फंड्स में 4,385 करोड़ रुपये का निवेश दर्ज किया गया. वहीं, लार्ज कैप फंड्स में अपेक्षाकृत कम 1,593 करोड़ रुपये का निवेश आया. दूसरी ओर, डिविडेंड यील्ड फंड्स और इक्विटी लिंक्ड सेविंग्स स्कीम (ELSS) में मई के दौरान नेट आउटफ्लो दर्ज किया गया, यानी निवेशकों ने इन स्कीम्स से ज्यादा पैसा निकाला.

इस बीच, गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) में भी निवेशकों की रुचि कम होती दिखाई दी. मई में गोल्ड ईटीएफ से 725 करोड़ रुपये का नेट आउटफ्लो दर्ज किया गया. अप्रैल में इसी कैटेगरी में 3,040 करोड़ रुपये का नेट इनफ्लो आया था.

ये भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल-LPG के दाम क्‍या फिर बढ़ेंगे? तेल कंपनियों से सरकार ने खींचे हाथ,1.23 लाख करोड़ के बाद अब और मदद नहीं!

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल के लिए वित्त मंत्रालय का मेगा एक्‍शन प्‍लान, आयुष्‍मान के बाद मुद्रा लोन समेत इन 6 योजनाओं पर जोर 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Equity Mutual Fund, Mutual Fund Inflow, SIP Investmen, Indian Mutual Fund Industry, Investor Confidence
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com