अतीत में एयरएशिया के नाम से जानी जाने वाली एयरलाइन कंपनी एआईएक्स कनेक्ट (AIXC) के एयर इंडिया एक्सप्रेस में विलय को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने मंगलवार को आवश्यक नियामक स्वीकृति दे दी है.
आज ही से, यानी 1 अक्टूबर, 2024 से AIXC के सभी विमान AIX के एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट (AOC) पर स्थानांतरित कर दिए गए हैं, ताकि सुनिश्चित हो सके कि संयुक्त कंपनी का एयरलाइन संचालन बिना किसी व्यवधान के जारी रहे, और यात्रियों के लिए भी सुरक्षित और सुचारु अनुभव सुनिश्चित हो सके.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नागरिक उड्डयन महानिदेशक विक्रम देव दत्त ने कहा, "एआईएक्स कनेक्ट और एयर इंडिया एक्सप्रेस के सफल विलय से भविष्य में एयरलाइन कन्सॉलिडेशन के लिए नया मानक स्थापित हुआ है, और इससे विमानन उद्योग में रणनीतिक नियामक निरीक्षण की अहमियत भी उजागर हुई है... एयर इंडिया एक्सप्रेस कनेक्ट और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने दिखाया है कि इनवेशन की उन्मुख एयरलाइन पेश करेगा, जो वैश्विक बाज़ार में प्रभावी ढंग से प्रतिस्पर्धा में सक्षम होगी..."
विक्रम देव दत्त ने कहा, "हमारी कठोर समीक्षा सुनिश्चित करती है कि विलय उपभोक्ताओं के लिए यात्रा अनुभव को बेहतर करते हुए सुरक्षित हवाई परिचालन को बढ़ावा देकर जनहित में काम करेगा... इस तजुर्बे से हासिल अनुभव एयर इंडिया और विस्तारा के आगामी विलय में काफी कीमती साबित होगा, जिस पर फिलहाल काम चल रहा है..."
DGCA के अनुसार, एआईएक्स कनेक्ट और एयर इंडिया एक्सप्रेस का विलय जटिल था, जिसमें विमान, पायलट, केबिन क्रू, इंजीनियरों, परिचालन नियंत्रण प्रणाली, विमान रखरखाव, विक्रेताओं और बैकएंड सिस्टम की विस्तृत शृंखला का एकीकरण शामिल था. दो चालू एयरलाइन प्रणालियों के विलय के दौरान उत्पन्न होने वाली सुरक्षा चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए यह सुनिश्चित करने में DGCA की भूमिका अहम रही है कि सभी नियामक और सुरक्षा आवश्यकताओं का सावधानीपूर्वक अनुपालन किया गया, और उन्हें प्रभावी ढंग से लागू किया गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं