विज्ञापन

DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सरकार कब करेगी महंगाई भत्ते का ऐलान? 18000 से 2 लाख तक वालों की कितनी बढ़ जाएगी सैलरी?

Central Government Employees DA Hike for January 2026: भले ही सरकार इसका ऐलान मार्च या अप्रैल में करे, लेकिन यह 1 जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा. इसका मतलब है कि कर्मचारियों को जनवरी ,फरवरी और संभवतः मार्च के महीनों का एरियर (Arrears) एकमुश्त मिलेगा.

DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सरकार कब करेगी महंगाई भत्ते का ऐलान? 18000 से 2 लाख तक वालों की कितनी बढ़ जाएगी सैलरी?
DA Hike January 2026: उम्मीद जताई जा रही है कि मार्च 2026 के आखिरी सप्ताह या अप्रैल के पहले सप्ताह में केंद्रीय कैबिनेट DA में बढ़ोतरी पर मुहर लगा देगी.
नई दिल्ली:

1 जनवरी 2026 से लागू होने वाले महंगाई भत्ते (DA) के ऐलान का इंतजार अब खत्म हो सकता है. होली बीत चुकी है और अब करोड़ों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की नजरें कैबिनेट की अगली बैठक पर टिकी हैं. केंद्रीय कर्मचारियों के लिए DA में बढ़ोतरी का ऐलान आमतौर पर होली या दिवाली के आसपास होता है. 2025 में सरकार ने 28 मार्च को इसका ऐलान किया था, जो होली के ठीक बाद था. 

पुराने ट्रेंड को देखें, तो इस साल भी मार्च 2026 के आखिरी हफ्ते या अप्रैल की शुरुआत में सरकार 2% या 3% की बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है. यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी, जिसका मतलब है कि कर्मचारियों को पिछले महीनों का एरियर भी मिलेगा.

जनवरी 2026 से कितनी होगी DA में बढ़ोतरी?

अक्टूबर 2025 में पिछला DA रेट 58% तय किया गया था. इस बार AICPI-IW के आंकड़ों के आधार पर 2% की बढ़ोतरी लगभग तय मानी जा रही है. अगर ऐसा होता है, तो  कुल महंगाई भत्ता 58% से बढ़कर 60% हो जाएगा. हासांकि इसके 3% बढ़ने की भी उम्मीद है, जिससे यह 61% तक पहुंच सकता है.

कब-कब और कितना बढ़ा DA?

वित्त मंत्रालय के पुराने आंकड़ों पर नजर डालें तो सरकार हर 6 महीने में इसे अपडेट करती है:

  • 6 अक्टूबर 2025 को 3% की बढ़ोतरी के साथ DA 58% हुआ.
  • 2 अप्रैल 2025 को 2% की बढ़ोतरी हुई, जिससे दर 55% पहुंची.
  • 21 अक्टूबर 2024 को 3% का इजाफा हुआ और DA 53% हो गया.
  • 12 मार्च 2024 को 4% की बड़ी बढ़ोतरी के साथ यह 50% के आंकड़े पर पहुंचा था.

आपकी सैलरी पर कितना पड़ेगा असर? 

DA बढ़ने के बाद अलग-अलग पे-लेवल के कर्मचारियों की सैलरी में अच्छी बढ़ोतरी होगी. अगर 2% या 3% का इजाफा होता है, तो आपकी अनुमानित सैलरी (बेसिक + DA) कुछ इस तरह होगी...

  • लेवल 1 (बेसिक ₹18,000): DA में 2% बढ़ोतरी पर सैलरी ₹28,800 और 3% पर ₹28,980 हो जाएगी.
  • लेवल 5 (बेसिक ₹29,200): DA में 2% की बढ़ोतरी के साथ सैलरी ₹46,720 और 3% पर ₹47,012 होगी.
  • लेवल 10 (बेसिक ₹56,100):DA में 2% की वृद्धि पर यह ₹89,760 और 3% पर ₹90,321 तक पहुंचेगी.
  • लेवल 18 (बेसिक ₹2,50,000): DA में 2%  बढ़ोतरी के साथ सैलरी ₹4,00,000 और 3% के साथ ₹4,02,500 हो जाएगी.


केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है. 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होने वाली इस बढ़ोतरी का ऐलान मार्च के अंत या अप्रैल 2026 की शुरुआत में होने की संभावना है.

एरियर का क्या होगा?

भले ही सरकार इसका ऐलान मार्च या अप्रैल में करे, लेकिन यह 1 जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा. इसका मतलब है कि कर्मचारियों को जनवरी और फरवरी और संभवतः मार्च के महीनों का एरियर  (Arrears) एकमुश्त मिलेगा. यह बढ़ोतरी इसलिए भी खास है क्योंकि 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो चुका है. 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission)के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, लेकिन जब तक इसकी सिफारिशें लागू नहीं होतीं, तब तक महंगाई भत्ते की गणना मौजूदा फॉर्मूले के आधार पर ही जारी रहेगी.

ये भी पढ़ें- 8th Pay Commission: पेंशनर्स के लिए आई बड़ी अपडेट, क्या बढ़ने वाली है बैंक रिटायर कर्मचारियों की बेसिक पेंशन? सरकार ने संसद में दिया जवाब

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com