विज्ञापन

CNG Price Hike: फिर 2 रुपये महंगी हुई सीएनजी, दिल्‍ली में अब 83.09 रुपये हो गए दाम... नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम का रेट जान लीजिए

CNG Price Today in Delhi-NCR and other Cities: CNG के रेट में 2 रुपये की बढ़ोतरी के बाद आशंका जताई जा रही है कि ऑटो और कैब का किराया थोड़ा महंगा हो सकता है, कारण कि मुंबई में ऑटो चालक और दिल्‍ली समेत कई शहरों में कैब चालक दरें बढ़ाने की मांग कर चुके हैं. 

CNG Price Hike: फिर 2 रुपये महंगी हुई सीएनजी, दिल्‍ली में अब 83.09 रुपये हो गए दाम... नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम का रेट जान लीजिए
CNG price hike in Delhi by 2 rupees per kg: एक बार फिर महंगी हो गई CNG, नई दरें जान लीजिए

CNG Rate Updates: पेट्रोल-डीजल के बाद अब एक बार फिर सीएनजी (CNG) महंगी हो गई है. इस बार 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है. आज 26 मई, मंगलवार सुबह 6 बजे से CNG की नई दरें लागू हो गई हैं. राजधानी दिल्‍ली में सीएनजी की कीमत 81.09 रुपये से बढ़कर अब 83.09 रुपये/किलोग्राम हो गई है. नोएडा और गाजियाबाद में CNG के दाम 89.70 रुपये से बढ़कर 91.70 रुपये/किलो हो गए हैं. देशभर के अलग-अलग शहरों में सीएनजी करीब 2 रुपये/किलो तक महंगी हो गई है. इसी के साथ देश के कई शहरों में CNG से चलने वाली गाड़ियों का खर्च बढ़ गया है.

अपने शहर में CNG की नई दरें जान लीजिए 

26 मई 2026 की सुबह 6 बजे से लागू CNG रिटेल कीमतों के मुताबिक, अलग-अलग शहरों में CNG की दरें बदल गई हैं. दिल्ली में CNG 81.09 रुपये से बढ़कर 83.09 रुपये प्रति किलो बिक रही है, जबकि नोएडा और गाजियाबाद में यह 89.70 रुपये से बढ़कर 91.70 रुपये प्रति किलो बिक रही है. यूपी के ही मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में सीएनजी के दाम 89.58 रुपये से बढ़कर 91.58 रुपये/किलो हो गए हैं. गुरुग्राम की बात करें तो यहां सीएनजी के दाम 86.12 रुपये से बढ़कर 88.12 रुपये प्रति किलो हो गए हैं.  

10 दिन में 4 बार बढ़ गए CNG  के दाम

CNG महंगी होने के बाद आशंका जताई जा रही है कि ऑटो और कैब का किराया थोड़ा महंगा हो सकता है, कारण कि मुंबई में ऑटो चालक और दिल्‍ली समेत कई शहरों में कैब चालक दरें बढ़ाने की मांग कर चुके हैं. सीएनजी की कीमतें बढ़ने का और भी असर देखने को मिल सकता है. इससे दैनिक यात्रियों, कैब ऑपरेटरों और ऑटो-रिक्शा चालकों की ऑपरेटिंग कॉस्‍ट सीधे तौर पर बढ़ जाती है. इसके अलावा, माल ढुलाई की लागत भी बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की वस्तुओं की खुदरा कीमतें भी बढ़ जाती हैं. 

 ये भी पढ़ें: 15, 19 और अब 23 मई, क्या तेल कंपनियां ऐसे ही बढ़ाएंगी पेट्रोल-डीजल का रेट? अभी कितना घाटा, समझिए

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com