विज्ञापन

Bank Holidays List: फरवरी के बचे हुए 13 दिनों में 6 दिन बैंक बंद, देख लें ये लिस्ट, वरना लौटना पड़ेगा खाली हाथ

Bank Holidays List: 15 फरवरी 2026 के बाद बैंक जाने की योजना बना रहे हैं? RBI के कैलेंडर के अनुसार, रविवार, शनिवार और स्थानीय त्योहारों को मिलाकर टोटल 6 दिन बैंक बंद रहेंगे. महाशिवरात्रि, शिवाजी जयंती और लोसार जैसे मौकों पर अलग-अलग राज्यों में छुट्टियां रहेंगी. पूरी लिस्ट यहां देखें.

Bank Holidays List: फरवरी के बचे हुए 13 दिनों में 6 दिन बैंक बंद, देख लें ये लिस्ट, वरना लौटना पड़ेगा खाली हाथ

Bank Holidays List: आधी फरवरी बीत चुकी है. दिन के हिसाब से यह महीना साल का सबसे छोटा महीना होता है, पर छुट्टियों के मामले में सबसे आगे रहता है. अभी बचे हुए 12 से 13 दिनों में कई दिन बैंक बंद होने वाले हैं. ऐसे में अगर आप इस महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम जैसे- चेक क्लियरेंस, केवाईसी अपडेट या लोन की कागजी कार्रवाई निपटाने की सोच रहे हैं, तो आरबीआई के कैलेंडर की जानकारी ले लें, नहीं तो प्लानिंग धरी की धरी रह सकती है. 

जी हां, आधी फरवरी बीत जांने के बाद देश के अलग-अलग राज्यों में टोटल 6 दिनों तक बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी. इसमें रविवार दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ क्षेत्रीय त्योहारों की छुट्टियां भी शामिल हैं. हालांकि, राहत की बात यह है कि ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम सर्विस चालू रहेंगी, जिससे आपके डिजिटल ट्रांजेक्शन नहीं रुकेंगे.

Bank Holidays List

Bank Holidays List

इन तारीखों को अपने कैलेंडर में कर लें मार्क

  • 15 फरवरी: रविवार (साप्ताहिक अवकाश, महाशिवरात्रि)
  • 18 फरवरी: लोसार (सिक्किम - गंगटोक में बैंक बंद)
  • 19 फरवरी: छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती (मुंबई, नागपुर, बेलापुर समेत महाराष्ट्र में छुट्टी)
  • 20 फरवरी: राज्य स्थापना दिवस (मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में छुट्टी)
  • 22 फरवरी: रविवार (साप्ताहिक छुट्टी)
  • 28 फरवरी: चौथा शनिवार (पूरे देश में बैंक बंद)

लोकल फेस्टिवल का असर

18 फरवरी को सिक्किम में लोसार की वजह से बैंक बंद रहेंगे, वहीं 19 फरवरी को महाराष्ट्र के वीर सपूत छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर राज्य के सभी बैंकों में कामकाज ठप रहेगा. इसके अलावा 20 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के लोग अपना स्थापना दिवस मनाएंगे, जिसके चलते वहां भी बैंक नहीं खुलेंगे. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com