Bank Open or close Today: बैंक की शाखाओं से जुड़े कामकाज वालों को इस महीने के आखिरी के दिनों में थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. अलग-अलग राज्यों में बैंकों के बंद रहने के चलते लोगों को थोड़ी परेशानी हो रही है. आज 25 अगस्त, बुधवार को भी कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. कल 24 अगस्त मंगलवार को कुछेक राज्यों में बैंक बंद रहे थे. मिलाद-उन-नबी और ओणम पर्व के कन्फ्यूजन के चलते एक राज्य में छुट्टी में बदलाव भी किया गया. अब आज 25 अगस्त को भी कई राज्यों में बैंकों में छुट्टियां रहेंगी. ऐसे में अगर आप भी आज बैंक से जुड़े कामकाज के लिए बैंक-ब्रांच जाने की सोच रहे हैं तो जाने से पहले चेक कर लें कि कहीं आपके राज्य में भी आज बैंक बंद तो नहीं रहेंगे न!
RBI की हॉलिडे लिस्ट में आज कहां-कहां छुट्टी
आज 26 अगस्त बुधवार को देश के कई राज्यों में बैंकों में छु्ट्टी रहने वाली है. मुस्लिम समुदाय के पर्व ईद-ए-मिलाद के चलते ज्यादातर राज्यों में बैंकों में छुट्टी रहेगी. वहीं केरल में तिरुवोनम को लेकर बैंक बंद रहेंगे. न केवल पब्लिक सेक्टर के बैंक SBI, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन बैंक में छुट्टी रहेगी, बल्कि प्राइवेट सेक्टर के कई बैंकों जैसे एक्सिस बैंक, HDFC बैंक, ICICI बैंक, बंधन बैंक और कई नन-बैंकिंग फाइनेंस संस्थानों में भी छुट्टी रहेगी. आज किन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे, यहां देख लीजिए लिस्ट-
- दिल्ली,
- बिहार,
- उत्तर प्रदेश,
- मध्य प्रदेश,
- महाराष्ट्र,
- कर्नाटक,
- तमिलनाडु,
- उत्तराखंड,
- तेलंगाना,
- मणिपुर,
- जम्मू-कश्मीर,
- छत्तीसगढ़,
- झारखंड
- इन राज्यों में ईद-ए-मिलाद के कारण बैंक ब्रांच बंद रहने वाले हैं.
- केरल में तिरुवोनम के कारण बैंक बंद रहने वाले हैं.
आंध्र प्रदेश में पहले ईद-ए-मिलाद के कारण मंगलवार 25 अगस्त को छुट्टी रहने वाली थी, लेकिन इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार सरकार ने छुट्टी की तारीख बदल दी. कारण कि वक्फ बोर्ड ने चांद दिखने की स्थिति के अनुसार तारीख में बदलाव किया है. अब आंध्र प्रदेश में भी आज बुधवार को ही बैंकों में छुट्टी रहेगी.
ईद-ए-मिलाद और तिरुवोनम की छुट्टी क्यों
ईद-ए-मिलाद को बारावफात या मिलाद-उन-नबी भी कहा जाता है, जो कि पैगंबर हजरत मुहम्मद की याद में मनाया जाता है. इस्लामिक कैलेंडर के रबी-अल-अव्वल महीने में आने वाला ये पर्व देश के अलग-अलग हिस्सों में अकीदत के साथ मनाया जाता है.
वहीं केरल में मनाए जाने वाले पर्व ओणम का महत्वपूर्ण दिन है- तिरुवोनम. केरल के साथ-साथ दुनिया भर में रहने वाले मलयाली समुदाय के लोग ये त्यौहार मनाते हैं. इसको लेकर माना जाता है कि प्राचीन काल में केरल के महान राजा रहे महाबली हर साल इसी दिन अपनी प्रजा से मिलने धरती पर आते हैं. उनके शासनकाल को केरल के लिए खुशहाली और समृद्धि का काल माना जाता रहा है.
28 अगस्त को रक्षाबंधन की छुट्टी
आरबीआई की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, बैंकों में शुक्रवार 28 अगस्त को भी छु्ट्टी रहेगी. 28 अगस्त को रक्षा बंधन पर्व के चलते कई राज्यों में बैंकों में छुट्टी रहेगी. इसी दिन श्रीनारायण गुरु जयंती, अय्यनकली जयंती और पांग-ल्हाबसोल भी है. इस दिन गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रह सकते हैं. इसके बाद वीकेंड आ जाएगा. यानी जिन लोगों को बैंक की शाखा से जुड़े काम करवाने हैं, वो 27 अगस्त, गुरुवार को बैंक की शाखा में जाकर काम करवा सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं