Bank Holiday on September 5: अगर आप शनिवार 5 सितंबर को बैंक जाने की सोच रहे हैं, तो पहले यह जरूर चेक कर लें कि आपके शहर में आज बैंक खुला है या नहीं (Today Bank Open Or Not) . कल जन्माष्टमी के कारण कई शहरों में बैंक बंद थे.ऐसे में अगर आज आपको बैंक का कोई काम है, तो छुट्टी को लेकर कोई कन्फयूजन नहीं होना चाहिए.
भारतीय रिजर्व बैंक की हॉलिडे लिस्ट (RBI Holiday List) मुताबिक, आज देशभर में बैंक खुले हैं. 5 सितंबर महीने का पहला शनिवार है. इसलिए आज बैंक ब्रांच में सामान्य कामकाज होगा. हालांकि, फिर भी बैंक जाने के लिए घर से निकले से पहले RBI की छुट्टी की लिस्ट जरूर देख लें.
5 सितंबर को खुले रहेंगे बैंक (Is Today bank holiday)
5 सितंबर को देशभर में शिक्षक दिवस (Teachers' Day) मनाया जाता है. यह दिन डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के रूप में मनाया जाता है. लेकिन आज टीचर्स डे के चलते आज बैंकों में छुट्टी नहीं है और न ही शनिवार की छुट्टी है.
आज SBI, HDFC Bank, ICICI Bank, Canara Bank, PNB और दूसरे सरकारी और प्राइवेट बैंकों की शाखाएं खुली रहेंगी. अगर आपका कोई जरूरी काम है, तो आज बैंक जाकर अपना काम करवा सकते हैं.इसके अलावा सभी रविवार को भी बैंक बंद रहते हैं.
कल रविवार को देशभर में बैंक की छुट्टी
अगर आज आपका काम नहीं हो पाता है, तो कल रविवार है. 6 सितंबर को देशभर में बैंक बंद रहेंगे. यह छुट्टी वीकेंड की वजह से होगी.इसलिए अगर आपको ब्रांच में जाकर कोई काम करना है, तो आज ही कर लें. रविवार को बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी. फिर आपको सोमवार तक बैंक खुलने का इंतजार करना होगा.
सितंबर में आगे कब-कब बैंक बंद रहेंगे? (September Bank Holiday)
सितंबर में अलग-अलग राज्यों और कई शहरों में कई दिन बैंक की छुट्टियां हैं. RBI की लिस्ट के अनुसार, नोट कर लीजिए बैंक की छुट्टियां कब-कब रहे वाली हैं... इस लिस्ट को देखरकर आप पहले ही अपना काम निपटा सकते हैं.
- 11 सितंबर: जयपुर में नगर निगम चुनाव के कारण बैंक बंद रहेंगे.
- 12 सितंबर: गुवाहाटी में श्रीमंत शंकरदेव की तिरोभाव तिथि के कारण बैंक की छुट्टी है. यह महीने का दूसरा शनिवार भी है, इसलिए देशभर में बैंक बंद रहेंगे.
- 14 सितंबर: गणेश चतुर्थी और दूसरे क्षेत्रीय त्योहारों के कारण बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर, पणजी और विजयवाड़ा में बैंक की छुट्टी है.
- 15 सितंबर: संवत्सरी, नुआखाई और गणेश चतुर्थी के कारण अहमदाबाद, भुवनेश्वर और पणजी में बैंक बंद रहेंगे.
- 21 सितंबर: श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव और श्री नारायण गुरु समाधि के कारण भुवनेश्वर और तिरुवनंतपुरम में बैंक की छुट्टी है.
- 22 सितंबर: करमा पूजा के कारण रांची में बैंक बंद रहेंगे.
- 23 सितंबर: महाराजा हरि सिंह जी की जयंती के कारण जम्मू और श्रीनगर में बैंक की छुट्टी है.
- 25 सितंबर: इंद्रजात्रा के कारण गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे.
- 26 सितंबर: महीने का चौथा शनिवार है. इसलिए देशभर में बैंक बंद रहेंगे.
बैंक बंद होने पर कौन-कौन से काम होंगे?
- इमरजेंसी में पैसों की जरूरत होने पर आप 24 घंटे किसी भी नजदीकी ATM से कैश निकाल सकते हैं.
- पैसों के लेन-देन के लिए UPI, नेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप हमेशा चालू रहते हैं.
- दुकानों पर खरीदारी या किसी को पैसे भेजने के लिए डेबिट/क्रेडिट कार्ड, स्कैनर और UPI का इस्तेमाल बिना किसी रुकावट के कर सकते हैं.
- अपने अकाउंट का बैलेंस चेक करने या दूसरे काम के लिए व्हाट्सएप बैंकिंग, एसएमएस बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग की मदद ले सकते हैं.
- लॉकर के लिए आवेदन, क्रेडिट/डेबिट कार्ड सर्विस, NEFT/RTGS फॉर्म जैसी सर्विस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर चालू रहती हैं.
बैंक बंद होने का मतलब यह नहीं है कि आपका सारा काम अटक जाएगा. अगर आपको पैसे निकालने हैं, तो ATM का इस्तेमाल कर सकते हैं. ऑनलाइन बैंकिंग UPI, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिये पैसे मंगाने या भेजने का काम भी किया जा सकता है.अगर आपका ऐसा है, जिसके लिए शाखा जाना जरूरी है, तो आपको बैंक खुलने का इंतजार करना होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं