विज्ञापन

Aman Sanger Net Worth: एलन मस्‍क से डील के बाद कर्सर AI वाले अमन सांगर की संपत्ति 5.5 बिलियन डॉलर पार, पूरी कहानी

Aman Sanger Net Worth: एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) के Cursor AI को $60 बिलियन में खरीदने के बाद भारतीय मूल के 25 वर्षीय अमन सांगर रातोंरात अरबपति बन गए हैं. अमन की नेटवर्थ 5.5 बिलियन डॉलर (करीब ₹46,000 करोड़) के पार पहुंच गई है.

Aman Sanger Net Worth: एलन मस्‍क से डील के बाद कर्सर AI वाले अमन सांगर की संपत्ति 5.5 बिलियन डॉलर पार, पूरी कहानी
Aman Sanger: सिर्फ 25 साल की उम्र में अरबपति बना भारतीय मूल का यह युवा, मस्क की डील ने बदली किस्मत
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

मेहनत, लगन, किस्‍मत और हो गया कमाल! जिस उम्र में ज्‍यादातर लोग करियर की शुरुआत भी नहीं कर पाते, उस उम्र में बंदा अरबपति बन चुका है. उम्र महज 25 बरस और संपत्ति 5.5 बिलियन डॉलर के पार.

ये सब हुआ है, एलन मस्‍क की कंपनी SpaceX के धमाकेदार IPO लॉन्‍च के बाद. कंपनी की वैल्‍युएशन 2.5 ट्रिलियन पहुंची, मस्‍क दुनिया के पहले ट्रिलियिनेयर बने और बनते ही Cursor AI को 60 बिलियन डॉलर में खरीद लिया. ये भुगतान, अमन को स्‍पेसएक्‍स के शेयरों में दिए जाएंगे. बहरहाल, भारतीय मूल के टेक एंटरप्रेन्‍योर अमन सांगर (Aman Sanger) अरबपति बन गए हैं. 

कितनी हो गई अमन सांगर की नेट वर्थ? 

स्पेसएक्स ने एआई-बेस्‍ड कोडिंग प्लेटफॉर्म कर्सर की मूल कंपनी एनीस्फीयर इंक के अधिग्रहण के लिए 60 बिलयन डॉलर के शेयरों की डील की है. इस डील से कंपनी के को-फाउंडर अमन सांगर की अनुमानित संपत्ति 5.5 अरब डॉलर तक पहुंच गई है. भारतीय मूल के 25 वर्षीय अमन सांगर ने वर्ष 2022 में मैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान (MIT) को अपने तीन सहपाठियों के साथ छोड़कर उस कंपनी की शुरुआत की थी, जो आगे चलकर कर्सर के रूप में विकसित हुई. 

सॉफ्टवेयर बनाने की सारी दिक्‍कतें दूर करना है लक्ष्‍य 

अमन, वर्तमान में एनीस्फीयर में COO यानी मुख्य परिचालन अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं. लिंक्डइन पर सांगर ने अपने मिशन को 'सॉफ्टवेयर निर्माण की सभी बाधाओं को खत्म करना' बताया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस स्टार्टअप ने शुरुआत में मैकेनिकल इंजीनियरिंग उद्योग के लिए एआई-बेस्‍ड हेल्‍पर विकसित करने पर काम किया था. बाद में कंपनी ने अपना फोकस बदलकर ऐसी एआई-आधारित कोडिंग प्रणाली विकसित की, जो पूरे कोडबेस का विश्लेषण कर जटिल समाधान तैयार कर सकती है.

न्‍यूयॉर्क के जन्‍मे अमन ने 14 वर्ष की उम्र में ही शुरू कर दी थी कोडिंग 

न्यूयॉर्क में जन्मे अमन सांगर ने 14 वर्ष की उम्र में कोडिंग शुरू कर दी थी. MIT में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई के दौरान उनकी मुलाकात सह-संस्थापकों माइकल ट्रुएल, सुलेह आसिफ और आर्विड लुनेमार्क से हुई थी. एनीस्फीयर में माइकल ट्रुएल मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) हैं, जबकि सुलेह आसिफ उत्पाद प्रमुख की भूमिका निभा रहे हैं. अमन सांगर ने कंपनी की उत्पाद रणनीति, विस्तार और समुदाय निर्माण का नेतृत्व किया है.

nVIDIA, Adobe, Uber भी लेती हैं कर्सर की सर्विस 

एनवीडिया, एडोबी (Adobe), उबर (Uber), शॉपिफाई और पेपाल (Pay-Pal) जैसी करीब 50,000 कंपनियों के लाखों सॉफ्टवेयर डेवलपर्स कोड तैयार करने और उसमें बदलाव करने के लिए कर्सर का उपयोग करते हैं.

नवंबर 2025 में कर्सर की वार्षिक आय 1 बिलियन डॉलर के स्तर को पार कर गई थी. जून 2026 की शुरुआत तक कंपनी की वार्षिक आय लगभग 4 बिलियन डॉलर तक पहुंच चुकी थी. 

स्पेसएक्स के अधिग्रहण की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए अमन सांगर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'कुछ बेहद शक्तिशाली मॉडल को प्रशिक्षित करने को लेकर उत्साहित हूं.' 

FY 2026 की तीसरी तिमाही तक पूरी होगी डील! 

स्पेसएक्स को उम्मीद है कि यह विलय वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही तक पूरा हो जाएगा. यह अधिग्रहण घोषणा स्पेसएक्स के रिकॉर्डतोड़ नैस्डैक प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के केवल चार दिन बाद आई है. शेयर बाजार में लिस्‍ट होने के पहले ही दिन स्पेसएक्स दुनिया की छठी सबसे अधिक मूल्य वाली सार्वजनिक कंपनी बन गई थी. कंपनी के शेयर पहले दिन 160.95 डॉलर पर बंद हुए, जिससे स्पेसएक्स का बाजार पूंजीकरण लगभग 2.2 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया. इसके साथ ही रॉकेट निर्माता कंपनी के संस्थापक एलन मस्क दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर यानी खरबपति बन गए.

ये भी पढ़ें: 21 साल की उम्र में छोड़ा कॉलेज, 25 में बने अरबपति, SpaceX की $60 बिलियन डील ने कैसे रातोंरात चमकाई अमन सांगर की किस्मत

लेखक के बारे में
img
निलेश कुमार
Senior Producer
निलेश, NDTV इंडिया में बिजनेस सेक्‍शन लीड करते हैं. मीडिया में रिपोर्टिंग समेत 13 साल से ज्‍यादा का अनुभव है. मार्केट, बिजनेस, इकोनॉमी, पर्सनल फाइनेंस... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tech Start-up, AI Startup, Elon Musk SpaceX
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com