विज्ञापन

8th Pay Commission: इस लिंक पर मत कर देना क्लिक, नहीं तो सैलरी बढ़ने का कोई फायदा नहीं

8th Pay Commission Salary Hike Scam: व्हाट्सएप पर 8वे वेतन आयोग सैलरी हाइक स्कैम से सावधान रहें. साइबर क्रिमिनल सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉई के बैंक अकाउंट खाली करने के लिए फेक APK फाइल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं. इन ऑफिशियल अलर्ट्स से सेफ रहें.

8th Pay Commission: इस लिंक पर मत कर देना क्लिक, नहीं तो सैलरी बढ़ने का कोई फायदा नहीं

8th Pay Commission Salary Hike Scam: देश के लाखों केंद्रीय कर्मचारी इन दिनों 8वे वेतन आयोग का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं. गूगल से लेकर न्यूज पेपर्स पर यही खोजा जा रहा है कि कब से बढ़ी हुई सैलरी अकाउंट में आनी शुरू हो जाएगी. इसी बीच वो एक ऐसी गलती कर जा रहे हैं, जिसके बाद सैलरी बढ़ने का फायदा उन्हें ज्यादा नहीं होने वाला. दरअसल कर्मचारियों के इस इंतजार को साइबर ठगों ने अपनी कमाई का जरिया बना लिया है. हाल ही में सोशल मीडिया, खासतौर पर व्हाट्सएप पर एक स्कैम तेजी से फैल रहा है, जो सरकारी कर्मचारियों की गाढ़ी कमाई पर डाका डाल रहा है.

8th Pay Commission Salary Hike Scam

8th Pay Commission Salary Hike Scam

सैलरी हाइक वाला स्कैम?

इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कुछ समय से व्हाट्सएप पर एक मैसेज आ रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि '8वें वेतन आयोग के तहत आपकी नई सैलरी कितनी होगी, यह आप एक क्लिक में जान सकते हैं.'  मैसेज के साथ एक फाइल की लिंक भेजी जा रही है. जैसे ही इस फाइल को इंस्टॉल करते हैं, फोन का पूरा कंट्रोल हैकर्स के पास चला जाता है.  यह एक तरह का मॉलवेयर है, जो आपके फोन से बैंकिंग क्रेडेंशियल्स, ओटीपी और पर्सनल डेटा चुरा लेता है. इसके बाद बिना जानकारी के आपके बैंक अकाउंट से पैसे साफ कर दिए जाते हैं.

I4C ने जारी किया अलर्ट

साइबर अपराधों पर लगाम लगाने वाली इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर ने अपने आधिकारिक हैंडल से सरकारी कर्मचारियों के लिए चेतावनी जारी की है. I4C के अनुसार, सरकार कभी भी व्हाट्सएप पर ऐसी कोई फाइल नहीं भेजती है. अगर आपको ऐसा कोई मैसेज मिलता है, तो वह पूरी तरह से फर्जी है.

साइबर ठगों से कैसे बचें? 

  • अगर कोई आपको 8वें वेतन आयोग के नाम पर फाइल भेज रहा है, तो उसे तुरंत डिलीट करें.
  • सैलरी, पेंशन या भत्तों से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक सरकारी वेबसाइट https://8cpc.gov.in पर ही भरोसा करें.
  • कभी भी गूगल प्ले स्टोर के बाहर से कोई APK फाइल डाउनलोड न करें.

अगर आप या आपका कोई जानने वाला इस ठगी का शिकार होता है, तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com