विज्ञापन

DA Hike 2026: मार्च बीत गया पर नहीं बढ़ा DA, केंद्रीय कर्मचारियों को और कितना करना होगा इंतजार? जानें क्यों हो रही देरी

DA Hike January 2026: जनवरी 2026 के महंगाई भत्ते (DA) में देरी ने अटकलें तेज कर दी हैं. जानें क्यों मार्च में नहीं हुआ ऐलान और अप्रैल में कितनी बढ़ोतरी की उम्मीद है. 1 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए एरियर की पूरी जानकारी.

DA Hike 2026: मार्च बीत गया पर नहीं बढ़ा DA, केंद्रीय कर्मचारियों को और कितना करना होगा इंतजार? जानें क्यों हो रही देरी
DA Hike for Central Government Employees Pensioners: यह बढ़ोतरी सिर्फ नौकरी कर रहे कर्मचारियों तक सीमित नहीं है. पेंशनर्श को भी इसी दर से महंगाई राहत (DR) मिलती है.
नई दिल्ली:

अगर आप जनवरी 2026 के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे थे, तो आप अकेले नहीं हैं. आमतौर पर केंद्र सरकार मार्च तक DA बढ़ोतरी का ऐलान कर देती है, लेकिन इस बार मार्च बीत जाने के बाद भी सस्पेंस बना हुआ है. 1 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्श के मन में सवाल है कि क्या यह सिर्फ एक देरी है या सरकार किसी बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है? आइए जानते हैं कि इस बार देरी क्यों हो रही है और आपको कितनी बढ़ोतरी की उम्मीद करनी चाहिए...

कितना बढ़ेगा आपका DA? 

दिसंबर 2025 के AICPI-IW आंकड़ों के आधार पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी हो सकती है. फिलहाल DA 58% है, जो बढ़कर 60% हो जाएगा. हालांकि यह मामूली बढ़ोतरी लग सकती है, लेकिन महंगाई के इस दौर में यह कर्मचारियों और पेंशनर्स को थोड़ी राहत जरूर देगी.

आखिर क्या है DA कैलकुलेशन का फॉर्मूला ? 

कई लोगों को लगता है कि DA सरकार की मर्जी पर निर्भर है, लेकिन ऐसा नहीं है. DA का कैलकुलेशन एक खास फॉर्मूले के तहत होता है जो सीधे AICPI (Consumer Price Index) से जुड़ा होता है. सरकार 7वें वेतन आयोग के तहत पिछले 12 महीनों के औसत महंगाई इंडेक्स को बेस इंडेक्स से तुलना करती है. जो अंतर आता है, वही DA का प्रतिशत बनता है.

पेंशनर्श पर क्या होगा असर? 

यह बढ़ोतरी सिर्फ नौकरी कर रहे कर्मचारियों तक सीमित नहीं है. पेंशनर्श को भी इसी दर से महंगाई राहत (DR) मिलती है. एक्सपर्ट का मानना है कि पेंशनर्स के लिए यह बढ़ोतरी ज्यादा मायने रखती है क्योंकि उनकी इनकम स्टेबल होती है. 3-4% की वृद्धि भी उनकी मंथली लिक्विडिटी यानी हाथ में आने वाले पैसे को बढ़ाने में मदद करती है.

DA के ऐलान में देरी की 5 मुख्य वजहें 

इस बार देरी के पीछे कुछ खास  कारण माने जा रहे हैं...

  • 8वें वेतन आयोग की तैयारी: सरकार DA के तालमेल को नए पे-स्ट्रक्चर के साथ बैठा रही है, जिसमें थोड़ा समय लग रहा है.
  • कैबिनेट की मंजूरी: 2% की छोटी बढ़ोतरी के लिए भी वित्त मंत्रालय और कैबिनेट की कड़ी समीक्षा और मंजूरी जरूरी होती है.
  • डाटा फाइनल करना: AICPI-IW के आंकड़ों को पूरी तरह सटीक रखने के लिए रिव्यू में वक्त लग सकता है.
  • एरियर का मैनेजमेंट: सरकार सैलरी और पेंशन के साथ एरियर के भुगतान को एक साथ सिंक करना चाहती है.
  • बड़ा स्ट्रक्चरल बदलाव: जब DA 50% के ऊपर निकल जाता है, तो बेसिक पे में इसके मर्जर की संभावनाओं पर भी विचार किया जाता है.

हालांकि, अच्छी बात यह है कि जब भी चाहे अप्रैल के पहले या दूसरे हफ्ते में DA बढ़ोकरी से जुड़ा नोटिफिकेशन आएगा, यह 1 जनवरी 2026 से ही प्रभावी माना जाएगा. यानी कर्मचारियों और पेंशनर्स को पिछले महीनों का पूरा एरियर (Arrears) एक साथ दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- Vermi Compost Business: नौकरी की टेंशन छोड़िए...'काले सोने'की खेती से हर साल होगी 20 लाख तक की कमाई, केंचुए बनाएंगे आपको लखपति!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com