विज्ञापन
This Article is From Feb 01, 2019

अंतरिम बजट में नहीं बढ़ा यात्री किराया और माल भाड़ा 

अंतरिम बजट में यात्री किराये और माल भाड़े में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है.

अंतरिम बजट में नहीं बढ़ा यात्री किराया और माल भाड़ा 
अंतरिम बजट में यात्री किराये और माल भाड़े में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है.
नई दिल्ली:

अंतरिम बजट में यात्री किराये और माल भाड़े में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है. वित्त मंत्री पीयूष गोयल द्वारा शुक्रवार को पेश किए गए अंतरिम बजट में रेलवे के लिए 1.58 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत व्‍यय आवंटन की घोषणा की गई है. यह रेलवे के लिए अब तक की सबसे बड़ी वार्षिक पूंजीगत खर्च की योजना है. इससे पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पिछले साल अपने बजट में रेलवे के लिए 1.48 लाख करोड़ रुपए आवंटित किए थे. रेल मंत्री का प्रभार भी संभाल रहे गोयल ने कहा कि भारतीय रेल के लिए वर्ष 2018-19 अब तक सबसे सुरक्षित साल रहा है और बड़ी लाइनों वाले नेटवर्क पर सभी मानवरहित लेवल क्रॉसिंग को समाप्‍त कर दिया गया है. उन्होंने बजट भाषण में कहा, ‘आगामी वित्त वर्ष के लिए रेलवे के लिए 1.58 लाख करोड़ रुपए का पूंजीगत व्यय कार्यक्रम है, जो अब तक की सर्वाधिक राशि है. स्‍वेदश में विकसित सेमी हाई-स्‍पीड ‘वंदे भारत एक्‍सप्रेस' का परिचालन शुरू होने से भारतीय यात्रियों को तेज रफ्तार, बेहतरीन सेवा एवं सुरक्षा के साथ विश्‍वस्‍तरीय अनुभव होगा'.पीयूष गोयल ने कहा कि हमारे इंजीनियरों द्वारा पूर्ण रूप से विकसित प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में लगाई गई इस उल्‍लेखनीय ऊंची छलांग से ‘मेक इन इंडिया' को काफी बढ़ावा मिलेगा और इसके साथ ही रोजगारों का सृजन भी होगा.

Budget 2019: यह गरीब को शक्ति, किसान को मज़बूती, अर्थव्यवस्था को नया बल देगा: PM मोदी 

बजट अनुमान के अनुसार वित्त वर्ष 2019-20 के लिए रेलवे की कुछ आय 2,72,705.68 करोड़ रुपए है, जो वित्त वर्ष 2018-19 के लिए 2,49,851.01 करोड़ रुपए के संशोधित अनुमान से 22,854.01 करोड़ रुपए अधिक है. बजट में नई लाइनों के निर्माण के लिए 7255 करोड़ रुपए की निधि आवंटित की गई है, 2200 करोड़ रुपए आमान परिवर्तन, दोहरीकरण के लिए 700 करोड़ रुपए, रॉलिंग स्टॉक के लिए 6114.82 करोड़ रुपए और सिग्नल एवं दुरसंचार के लिए 1,750 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं. गोयल ने घोषणा की कि मौजूदा वित्त वर्ष के लिए परिचालन अनुपात सुधर कर 96.2 प्रतिशत हो गया है और अगले वित्त वर्ष में इसे 95 प्रतिशत करने का लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि रेलवे का नियोजित व्यय वर्ष 2013-14 के स्तर से 148 प्रतिशत अधिक हो गया है. वहीं, यात्री सुविधाओं के विकास के लिए कुल 3422 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं. (इनपुट- भाषा) 

किसानों, सैलरी क्लास, टैक्सपेयर्स को मोदी सरकार के आखिरी बजट में क्या मिला |

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Union Budget, Interim Budget, Interim Budget 2019, Modi Government, Rail Budget, Train Fare, Budget2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com