7 years ago
नई दिल्ली:
देश में एक जुलाई यानि आज से RTGS और NEFT से पैसे भेजना सस्ता होने जा रहा है. आरबीआई ने अब इस तरह होने वाले किसी भी लेनदेन पर लगने वाले अतिरिक्त शुल्क से छूट दे दी है. वहीं दूसरी तरफ हवाई किराए में आज से मामूली बढ़ोतरी हो सकती है क्योंकि सरकार ने एविशन सिक्योरिटी फीस बढ़ाने का घोषणा की है. वहीं दूसरी ओर सोमवार ले फ्रांस और भारत के बीच फ्रांस के मॉन्ट डे मार्सैन में संयुक्त युद्धाभ्यास गरुड़ होने जा रहा है. इससे दोनों देश की एयरफोर्स बड़े स्तर पर अपनी ताकत को परखेंगी. इसके अलावा आज टेनिस के लिए विम्बल्डन चैंपियनशिप की शुरुआत होगी. साथ ही विश्व कप के दौरान 3 बजे से श्रीलंका और वेस्ट इंडीज के बीच मैच होने है.