विज्ञापन
8 years ago
नई दिल्ली: कांग्रेस ने आज भारत बंद (Bharat Bandh) का आह्वान किया है. कांग्रेस द्वारा बुलाए गए ‘भारत बंद’ के दौरान कई विपक्षी पार्टियां एकजुट होकर देश में पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों में बढ़ोत्तरी के विरोध में प्रदर्शन कर रही हैं. एनसीपी प्रमुख शरद पवार, द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन और वामपंथी नेताओं ने कांग्रेस की ओर से बुलाए गए ‘भारत बंद’ का खुला समर्थन किया है, जबकि तृणमूल कांग्रेस ने इस बंद से दूर रहने का निर्णय किया है. वहीं, मुजफ्फरपुर बालिका यौन शोषण मामले की मीडिया में रिपोर्टिंग पर पटना हाईकोर्ट की रोक के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर सकता है. इसके अलावा नेशनल हेराल्‍ड मामले में इनकम टैक्स विभाग के टैक्स असेसमेंट से जुड़े नोटिस को चुनौती देने वाली राहुल गांधी, सोनिया गांधी और ऑस्कर फर्नांडिस की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज अपना फ़ैसला सुनाएगा. वहीं, भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे पांचवें और अंतिम टेस्ट का आज चौथा दिन होगा. इसके अलावा देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Bharat Bandh, Supreme Court, Bharat Bandh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com