8 years ago
नई दिल्ली:
मुंबई और कोंकण इलाके में लगातार तीसरे दिन भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग द्वारा जारी इस अलर्ट में अगले 24 घंटे में संबंधित इलाको में भारी से भारी बारिश होने की बात कही गई है. गौरतलब है कि जानकार इसे मानसून की पहली बारिश बता रहे हैं. लेकिन कुछ दिन की बारिश ने ही मुंबई में बीएमसी की तैयारियों की पोल खोल दी है. जगह-जगह जलजमाव की वजह से आम लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.