विज्ञापन
8 years ago

केंद्र और ममता बनर्जी नीत पश्चिम बंगाल सरकार के बीच टकराव की स्थिति पैदा होने के बाद सीबीआई सूत्रों ने कहा कि जांच एजेंसी सोमवार को इस मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय का रूख करेगी. सीबीआई ने दावा किया कि पोंजी घोटालों में उसकी जांच में पश्चिम बंगाल सरकार और राज्य की पुलिस रोड़े अटका रही है. इस बीच, सीबीआई के अंतरिम प्रमुख एम नागेश्वर राव से संपर्क किए जाने की कोशिश असफल रही लेकिन सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि जांच एजेंसी सोमवार को शीर्ष न्यायालय का रूख कर अपना पक्ष रखेगी. वहीं, कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं ने इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के साथ कथित छेडछाड़ के मुद्दे पर शुक्रवार को चर्चा की और इससे जुड़ी चिंताओं के निराकरण के लिए आज चुनाव आयोग का रुख करेंगी. मेघालय खान हादसे में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अहम सुनवाई करेगा. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने भारतीय नौसेना के ऑपरेशन बंद किए जाने के एक दिन बाद सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों से इसे जारी रखने को कहा था. सुप्रीम कोर्ट सरकार की नई हज नीति को चुनौती देने के मामले पर अपना फैसला सुनाएगा. दिल्ली में सीलिंग के मामले में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अहम सुनवाई करेगा. इसके साथ दिल्ली NCR में बढते वायु प्रदूषण को लेकर भी सुप्रीम कोर्ट सुनवाई जारी रखेगा. इसके अलावा देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Mamata Banerjee, CBI, Kolkata Police, Supreme Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com