8 years ago
नई दिल्ली:
सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली बेंच आज आधार की अनिवार्यता सहित नौ मामले में फैसले सुनाएगी. कोर्ट आज कांग्रेस नेता अहमद पटेल द्वारा दायर याचिका पर भी फैसला सुनाएगा, जिसमें गुजरात हाईकोर्ट में चुनाव याचिका में सुनवाई आगे बढ़ने के आदेश को चुनौती दी गई है. मौसम विभाग ने केरल और मुंबई में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है. इस्लामपुर में छात्र की मौत को लकेर बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में आज 12 घंटे का बंद बुलाया है. पीएम मोदी उधमपुर-बनिहाल राजमार्ग फोर-लेन परियोजना की प्रगति की समीक्षा करेंगे. एशिया कप 2018 के सुपर फोर दौर में आज पाकिस्तान और बांग्लादेश का मुकाबला होगा. जो भी टीम इस मुकाबले में जीतेगी वो भारत के साथ एशिया कप का फाइनल खेलेगी. इसके अलावा देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...