8 years ago
गृह मंत्री राजनाथ सिंह आज जम्मू कश्मीर का दौरा करेंगे. इस दौरान वह राज्य में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे और विभिन्न दलों के नेताओं के साथ बातचीत करेंगे. विभिन्न स्थानीय समुदायों से संबंधित कम से कम 40 संगठनों ने नागरिकता संशोधन विधेयक-2016 का विरोध करने के लिए आज असम बंद का आह्वान किया है. अखिल भारतीय किसान कांग्रेस केंद्र सरकार की वादा खिलाफी के खिलाफ संसद का घेराव करेगी. हैदराबाद एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए नए टर्मिनल खुलेगा. सुप्रीम कोर्ट देश भर में आज दिवाली के दौरान वायु और ध्वनि प्रदूषण का मुकाबला करने के लिए पटाखों की बिक्री और पटाखे चलाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की याचिकाओं पर फैसला सुनाएगा. सुप्रीम कोर्ट आज असम के राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) मामले की सुनवाई करेगा. उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता डी पी यादव की जमानत बढ़ाने की याचिका पर भी सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा.इसके अलावा, देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...