प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भारत के सबसे लंबे रेल-रोड ब्रिज का उद्घाटन करेंगे. असम और अरुणाचल प्रदेश के बॉर्डर पर स्थित 4.9 किलोमीटर लंबा बोगीबील पुल ब्रह्मपुत्र के दो सिरों को आपस में जोड़ता है. इस पुल के ज़रिये दोनों राज्यों के बीच आवागमन आसान हो जाएगा. साथ ही इस पुल से उत्तर-पूर्वी सीमा पर तैनात सेना को बड़ी सहूलियत मिलेगी. वहीं, आज छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल का विस्तार होगा. संभावना जताई जा रही है कि 10 विधायक मंत्री के तौर पर शपथ लेंगे. देशभर में आज क्रिसमस की धूम है, और तमाम जगहों पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. आज ही भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती भी है. इस उपलक्ष्य में कई जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है. सरकार इसे 'गुड गवर्नेंस डे' के तौर पर मना रही है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
PM Narendra Modi, Bogibeel Bridge, Atal Bihari Vajpayee, Atal Behari Vajpayee