NEWS FLASH: NZ vs ENG Final: रोमांचक सुपर ओवर में न्‍यूजीलैंड को हराकर इंग्‍लैंड पहली बार बना वर्ल्‍ड चैंपियन

देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें..

NEWS FLASH: NZ vs ENG Final: रोमांचक सुपर ओवर में न्‍यूजीलैंड को हराकर इंग्‍लैंड पहली बार बना वर्ल्‍ड चैंपियन

क्रिकेट विश्वकप 2019 के फाइनल में आज इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला होगा. यह मैच लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा. बता दें फाइनल में पहुंची इन दोनों टीमों मे से जो भी यह मैच जीतेगा वह पहली बार विश्वकप खिताब पर कब्जा जमाएगा. याद हो कि न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में भारत को जबकि इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में पहुंची है. वहीं, दूसरी चंद्रयाण 2 के प्रक्षेपण को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. उधर, असम में ब्रह्मपुत्र नदी के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी से राज्य के सभी जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं. कई इलाकों में पानी का स्तर इतना बढ़ गया है कि स्थानीय लोगों को अपने घरों से निकलना पड़ा है. 

Jul 15, 2019 00:01 (IST)
NZ vs ENG Final: रोमांचक सुपर ओवर में न्‍यूजीलैंड को हराकर इंग्‍लैंड पहली बार बना वर्ल्‍ड चैंपियन.

Jul 14, 2019 23:45 (IST)
विंबलडन 2019 : नोवाक जोकोविच ने बेहद रोमांचक मुकाबले में रोजर फेडरर को हराकर खिताब पर किया कब्‍जा.

Jul 14, 2019 23:38 (IST)
NZ vs ENG Final: इंग्‍लैंड और न्‍यूजीलैंड का मुकाबला टाई, दोनों टीमें 50 ओवर में बना पाईं 241 रन, सुपर ओवर में होगा फैसला.

Jul 14, 2019 22:18 (IST)
उत्तर प्रदेश के देवरिया के करना नाला के पास मेहरा पूरब गांव में अचानक बाढ़ आ जाने से करीब 100 लोग अपने घर में फंस गए. पानी का स्तर बढ़ने के बाद एनडीआरएफ की टीम अपनी बोट लेकर आई. एनडीआरएफ के जवानों ने 67 लोगों को बाहर निकाला.
Jul 14, 2019 21:15 (IST)
कठुआ बलात्कार और हत्या मामले में नाबालिग आरोपी पर सोमवार को शुरू होगा मुकदमा.
Jul 14, 2019 20:57 (IST)
कठुआ बलात्कार और हत्या मामले में नाबालिग आरोपी पर सोमवार को शुरू होगा मुकदमा.
Jul 14, 2019 19:59 (IST)
अहमदाबाद : कांकरिया इलाके में एक एम्‍यूजमेंट पार्क में एक झूला टूटने से दो लोगों की मौत, 26 अन्‍य लोग घायल.

Jul 14, 2019 18:04 (IST)
हिमाचल प्रदेश के सोलन में एक होटल में सेना के जवान थे, होटल उस वक़्त जमीदोंज हो गया जब सेना के जवान लंच कर रहे थे. सेना के करीब 15 जवान और 15 आम नागरिक फंस गए.
Jul 14, 2019 17:43 (IST)
राम लाल की जगह बी एल संतोष को बीजेपी का संगठन महासचिव बनाया गया.

Jul 14, 2019 17:16 (IST)
चंद्रयान 2 के लॉन्‍च के लिए श्रीहरिकोटा पहुंचे राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद.
Jul 14, 2019 16:31 (IST)
त्रिपुरा : भारी बारिश के बाद अगरतला में बाढ़ जैसे हालात बन गए.

Jul 14, 2019 15:17 (IST)
विश्वकप फाइनल में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का फैसला
Jul 14, 2019 15:12 (IST)

महाराष्ट्र के ठाणे में मीठानगर में 2 शव मिले, मौके पर प्रशासन की टीम पहुंची

Jul 14, 2019 13:42 (IST)
पंजाब सीएम ऑफिस की ओर से बयान,- अभी तक नवजोत सिंह सिद्धू की ओर से कोई इस्तीफा नहीं मिला है
Jul 14, 2019 13:16 (IST)
कर्नाटक : कांग्रेस के बागी नेता एमटीबी नागराज बीजेपी नेता आर अशोक के साथ फिर मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे
Jul 14, 2019 13:03 (IST)
बेंगलुरु : कांग्रेस ने सोमवार को विधायकों की बैठक बुलाई
Jul 14, 2019 12:27 (IST)
उत्तराखंड के नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर, पिथौरागढ़, चमोली, टिहरी, देहरादून और हरिद्वार में भारी बारिश की चेतावनी
Jul 14, 2019 12:19 (IST)
नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब सरकार के मंत्री पद से दिया इस्तीफा
Jul 14, 2019 11:13 (IST)
करतारपुर कॉरीडोर को लेकर भारत-पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू
Jul 14, 2019 10:55 (IST)

झारखंड : बीजेपी के कार्यकारी सदस्य जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री रघुबर दास ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की
Jul 14, 2019 10:24 (IST)
हरियाणा के अंबाला में अनाज मंडी में लगी आग, मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद
Jul 14, 2019 10:01 (IST)

बिहार के दरभंगा और मधुबनी में भारी बारिश से कई इलाकों में बाढ़
Jul 14, 2019 08:31 (IST)
मिशन चंद्रयान : 20 घंटे का काउंटडाउन शुरू, सोमवार तड़के 2.51 पर श्रीहरिकोटा से होगा लॉन्च 
Jul 14, 2019 08:09 (IST)
करतारपुर कॉरीडोर को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच आज वाघा बॉर्डर पर द्विपक्षीय बातचीत होगी
Jul 14, 2019 07:12 (IST)
नेपाल: लगातार बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन से 43 लोगों की मौत, 24 लापता और 20 घायल हो गए.
Jul 14, 2019 07:10 (IST)
जम्मू-कश्मीर: कठुआ में एक बुजुर्ग दंपत्ति का पोते ने किया मर्डर.
Jul 14, 2019 07:10 (IST)
शाहजहांपुर में एक प्राइमरी स्कूल में खुले में पढ़ाई करने को मजबूर बच्चे.
Jul 14, 2019 07:10 (IST)
देवरिया के गौरी बाजार में पुलिस थाने में भरा पानी.
Jul 14, 2019 07:10 (IST)
नेपाल: काठमांडू में लगातार बारिश की वजह से बाढ़ आ गई है. अभी तक नेपाल में 32 लोगों की मौत और 18 लापता हैं.
Jul 14, 2019 07:10 (IST)
जम्मू-कश्मीर: कश्मीरी पंडित समुदाय के लोगों ने शनिवार को 'काला दिवस' मनाया.
Jul 14, 2019 01:40 (IST)
क्रिकेट विश्वकप 2019 के फाइनल में आज इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला होगा. यह मैच लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा. बता दें फाइनल में पहुंची इन दोनों टीमों मे से जो भी यह मैच जीतेगा वह पहली बार विश्वकप खिताब पर कब्जा जमाएगा.