8 years ago
पीएम मोदी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज से उत्तर प्रदेश में अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं. इस दौरान वह वाराणसी में एक रोड शो भी निकालेंगे. वहीं, लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी आज अपना मेनिफेस्टो जारी करेगी. पार्टी अपने मेनिफेस्टो में आम जनता से जुड़े कई मुद्दों को भी प्रमुखता से शामिल कर सकती है. उधर, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी लोकसभा चुनाव के अगले चरण में होने वाले मतदान के मद्देनजर अलग-अलग जगहों पर जनसभा और रैलियों को संबोधित करेंगे.