विज्ञापन
7 years ago
नई दिल्ली:

कर्नाटक में सियासी उठा-पटक जारी है. इस बीच राज्यपाल वजुभाई वाला ने मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी से विधानसभा में आज दोपहर डेढ़ बजे से पहले बहुमत साबित करने को कहा है. राज्यपाल ने कहा कि 15 सत्तारूढ़ विधायकों के इस्तीफे और दो निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापस लेने से ‘प्रथमदृष्या' लगता है कि सदन में कुमारस्वामी ने विश्वास खो दिया है. इससे पहले कल सदन की कार्यवाही को गतिरोध के चलते दो बार थोड़ी थोड़ी देर के लिये स्थगित करना पड़ा और बाद में हंगामे के चलते कार्यवाही को दिन भर के लिये स्थगित कर दिया गया था. इसके बाद से भाजपा के विधायक विधानसभा में ही डेरा डाले हुए हैं. वहीं, सुप्रीम कोर्ट आज बाबरी मस्जिद के मामले में सुनवाई करेगा. पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को कहा था कि CBI जज एस के यादव जब तक फैसला नहीं देते तब तक उन्हें रिटायर न किया जाए. सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से पूछा था कि जज एस के यादव के कार्यकाल को कैसे बढ़ाया जा सकता है ? साथ ही कानूनी प्रावधान क्या है? CBI जज एस के यादव ने सुप्रीम कोर्ट को पत्र लिखकर मामले की सुनवाई पूरी करने के लिए 6 महीने का और समय मांगा है. वहीं, असम में NRC मामले में भी सुप्रीम कोर्ट केंद्र और असम सरकार की अर्जियों पर आज सुनवाई करेगा. इसके अलावा देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें..

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Karnataka, Karnataka Political Crisis, NRC, Ayodhya Case, Supreme Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com