8 years ago
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के मशहूर मंदिर शहर शिरडी में शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के कुछ लाभार्थियों को मकानों की चाबियां सौंपेंगे और उनसे बातचीत करेंगे. पीएम मोदी साईं मंदिर न्यास द्वारा आयोजित एक साल चले साईंबाबा समाधि शताब्दी वर्ष के समापन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे. मोदी साईं मंदिर में निर्मित होने वाले नए दर्शन कतार गृह समेत न्यास की कुछ परियोजनाओं की नींव भी रखेंगे. इसके अलावा पीएम मोदी शुक्रवार की शाम को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ दिल्ली में लव कुश रामलीला समिति के रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होंगे. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दशहरा पर एक अन्य रावण दहन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.