विज्ञापन
7 years ago

कांग्रेस पार्टी के नेता का चुनाव करने के लिए शनिवार को कांग्रेस की संसदीय दल की बैठक होगी. सोनिया गांधी और सभी कांग्रेस सांसद यहां मौजूद रहेंगे. यह मीटिंग संसद में सुबह 10.30 बजे होगी. वहीं कांग्रेस नेता राधाकृष्णा विखे पाटिल आज बीजेपी ज्वाइन करेंगे. इसके अलावा पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं. तृणमूल कांग्रेस के 6 विधायक बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. बीजेपी नेता राजनाथ सिंह सुबह 7.30 बजे युद्ध स्मारक जाएंगे और अमित शाह सुबह 11.30 बजे पदभार संभालेंगे. इसके अलावा लोकसभा चुनावों में मिली हार पर मंथन करने के लिए एनसीपी की मीटिंग होगी जिसमें विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति पर भी चर्चा होगी.  2019 ICC Cricket World Cup में आज शाम 3 बजे न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच मुकाबला होगा और शाम 6 बजे अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला होगा. 

इसके अलावा इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग ने आज रात इफ्तार खाने के लिए पाक पीएम इमरान खान को आमंत्रित किया है. मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान के 6 बीएसपी विधायक मायावती से मिलेंगे. वहीं केरल सरकार आज से 1% बाढ़ उपकर लगाना शुरू कर देगी. इसके अलावा बेंगलुरु हवाई अड्डा लाउंज (घरेलू और इंटरनेशनल) नवीकरण के लिए आज से बंद होंगे. नो हेलमेट नो फ्यूल का नियम नोएडा में आज से लागू होगा. पर्यटकों के लिए रोहतांग दर्रा आज से खुल जाएगा और RBI ने ग्राहकों के लिए RTGS ट्रांसफर टाइमिंग को बढ़ा दिया है नया टाइम शाम 6 बजे है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Congress, Rahul Gandhi, 2019 ICC Cricket World Cup
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com