News Flash: येस बैंक के संस्‍थापक की बेटी रोशनी कपूर को लंदन जाते वक्‍त मुंबई एयरपोर्ट पर रोका गया

Latest and Breaking News: देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...

News Flash: येस बैंक के संस्‍थापक की बेटी रोशनी कपूर को लंदन जाते वक्‍त मुंबई एयरपोर्ट पर रोका गया

Latest and Breaking News: देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...

Mar 08, 2020 19:02 (IST)
येस बैंक के संस्‍थापक की बेटी रोशनी कपूर को लंदन जाते वक्‍त मुंबई एयरपोर्ट पर रोका गया, उनके खिलाफ जारी है लुकआउट नोटिस.

Mar 08, 2020 18:56 (IST)
भोपाल : मुख्‍यमंत्री कमलनाथ के घर पहुंचे कांग्रेस विधायक बिसहू लाल सिंह.

Mar 08, 2020 17:38 (IST)
राहुल गांधी ने अपनी क्षमताएं पर्याप्त रूप से साबित की हैं, कांग्रेस का नेतृत्व करने के लिए वह स्वभाविक और एकमात्र विकल्प हैं: कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला.
Mar 08, 2020 13:57 (IST)
सड़क दुर्घटना में 4 की मौत

राजस्थान के जोधपुर में ट्रक और बस की टक्कर में चार की मौत, 20 घायल
Mar 08, 2020 13:47 (IST)
दिल्ली हिंसा मामला : क्राइम ब्रांच ने लियाकत, रियासत और तारिक रिज़वी को गिरफ्तार किया 

लियाकत और रियासत चाँदबाग हिंसा में हुई हिंसा में शामिल होने का आरोप, जबकि तारिक रिज़वी ने ताहिर हुसैन को फरारी के बाद अपने घर ज़ाकिर नगर में छुपाया था. 
Mar 08, 2020 13:39 (IST)
यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर को 11 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेजा गया
Mar 08, 2020 10:01 (IST)
पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट की जिम्मेदारी 7 महिलाओं को सौंपी
Mar 08, 2020 08:54 (IST)
200 करोड़ के कॉरपोरेट बैंक खाते के हैकिंग मामले की जांच कर रही पुलिसकर्मी पर फायरिंग

ठाणे में 200 करोड़ रुपये के कॉरपोरेट खाते में सेंध लगाने की जांच कर रही एक महिला पुलिसकर्मी पर पालघर के विरार में शनिवार रात गोली चलाई गई. 
Mar 08, 2020 01:37 (IST)
हैदराबाद में 19 कोरोनो वायरस संदिग्ध मामलों में 5 परीक्षण नकारात्मक