विज्ञापन

MP में भीषण गर्मी के कारण टली स्कूलों के खुलने की तारीख, अब इस दिन से आएंगे टीचर्स और बच्चे

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी और लू के चलते स्कूलों की छुट्टियों को बढ़ा दिया गया है. अब स्कूल 16 जून से खुलेंगे. वहीं, सरकार ने शिक्षकों की भी छुट्टियों को बढ़ाकर 7 जून कर दिया है.

MP में भीषण गर्मी के कारण टली स्कूलों के खुलने की तारीख, अब इस दिन से आएंगे टीचर्स और बच्चे
जैसे ही 16 जून को स्कूल खुलेंगे, वैसे ही 'स्कूल चलें हम' अभियान का दूसरा फेज भी शुरू हो जाएगा.

मध्य प्रदेश में सूरज इस समय आग उगल रहा है. कई जिलों में पारा 45 डिग्री के पार जा चुका है और लोग घर से निकलने में कतरा रहे हैं. इस जानलेवा लू (Heatwave) को देखते हुए मोहन यादव सरकार ने बच्चों और शिक्षकों को बड़ी राहत दी है. अब प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 16 जून 2026 से खुलेंगे. इतना ही नहीं, सरकार ने शिक्षकों की छुट्टियां भी 7 दिन और बढ़ा दी हैं. पहले टीचर्स को 1 जून से स्कूल पहुंचना था, लेकिन अब उन्हें 7 जून 2026 तक का समय दिया गया. यानी अब उनकी छुट्टियां 1 मई से 7 जून तक कर दी गई है.

आखिर क्यों बढ़ानी पड़ी छुट्टियां?

स्कूल शिक्षा विभाग ने अपने ट्विटर (X) हैंडल पर साफ-साफ बताया है कि प्रदेश में गर्मी का टॉर्चर बहुत ज्यादा है. इसके अलावा, टीचर्स जनगणना और बोर्ड परीक्षा की कॉपियां जांचने जैसे सरकारी कामों में लगातार जुटे हुए थे. ऐसे में उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए यह फैसला लिया गया है. हालांकि, दशहरा, दिवाली और सर्दियों की छुट्टियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

16 जून से बजेगी स्कूल की घंटी, शुरू होगा यह खास अभियान

जैसे ही 16 जून को स्कूल खुलेंगे, वैसे ही स्कूल चलें हम अभियान का दूसरा फेज भी शुरू हो जाएगा. 30 जून तक चलने वाले इस अभियान का सीधा मकसद है हर बच्चे का दाखिला कराना और जो बच्चे बीच में पढ़ाई छोड़ चुके हैं, उन्हें दोबारा स्कूल लाना.

सरकार ने अफसरों को सख्त हिदायत दी है कि नया सेशन शुरू होते ही बच्चों के हाथों में किताबें होनी चाहिए. किताबों की छपाई और सप्लाई का काम समय पर पूरा करने को कहा गया है.

यह भी पढ़ें- MP बोर्ड कक्षा 5 और 8 के री-एग्जाम 16 जून से होंगे शुरू, देखें डेटशीट

लेखक के बारे में
img
सुभाषिनी त्रिपाठी
Senior sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MP School Reopening 2026, MP School Summer Vacation Extension, Madhya Pradesh School Education Department, Teachers Holiday Extension MP, Heatwave In Madhya Pradesh 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com