- उर्वशी रौतेला ने शेयर की फोटो
- लैंबोर्गिनी कार में आईं नजर
- उर्वशी रौतेला की फोटो वायरल
उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) बॉलीवुड की फैशनेबल और स्टाइलिश अभिनेत्रियों में से एक हैं. वो अपने ग्लैमरस लुक और डिजाइनर आउटफिट से फैन्स को काफी आकर्षित करती हैं. वो कई इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर चुकी हैं. इंस्टाग्राम पर उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela Photos) की फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है. हालही में उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें वो अपनी लैंबोर्गिनी कार में नजर आ रही हैं. लेकिन उनका कद उनके लिए परेशानी का सबब बन जाता है.
उर्वशी रौतेला ने शेयर की फोटो
उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने अपनी ये तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. इस तस्वीरों में देखा जा सकता है कि, उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) शानदार लैंबोर्गिनी कार में बैठी हुई हैं और उससे नीचे उतरने की कोशिश करती हैं लेकिन अपने लंबे कद की वजह से उतर नहीं पाती हैं. बाद में बड़ी दिक्कतों के बाद वो कार से नीचे उतर पाती हैं. इन तस्वीरों में उनका स्टाइल काफी जबरदस्त लग रहा है. उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा है 'इंस्टाग्राम बनाम वास्तविकता, लंबी लड़की की समस्याएं मैं अपने बीएई लैम्बो में आ रही हूं @lamborghini. मेरी पहली तमिल बड़ी बजट SCI-FI फिल्म की यात्रा की शुरुआत #THELEGEND (बहुभाषी फिल्म भी) चेन्नई में दूसरा कार्यक्रम'. उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) की इन तस्वीरों पर फैन्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इन तस्वीरों पर अब तक 203 हजार लाइक और 2,596 हजार कमेंट आ चुके हैं.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
उर्वशी रौतेला की आने वाली फिल्म
उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) आखिरी बार मोहमद रमादान के साथ 'वर्साचे बेबी' (Versace Baby) म्यूजिक वीडियो में नजर आई थीं. इसके बाद वो अब जिओ स्टूडियोज की वेब सीरीज "इंस्पेक्टर अविनाश" में रणदीप हुड्डा के साथ दिखाई देंगी. साथ ही वो अपना तमिल डेब्यू भी करने वाली हैं. ये एक बिग बजट फिल्म है, जिसमें उर्वशी एक आईआईटीएन और माइक्रोबॉयलॉजिस्ट के किरदार में नजर आएंगी. इसके अलावा वो बाइलिंगुअल थ्रिलर 'ब्लैक रोज' और 'थिरुतु पायले 2 के हिंदी रीमेक में भी नजर आएंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं