विज्ञापन

Cannes 2026: आलिया से लेकर उर्वशी रौतेला तक इन बॉलीवुड सेलेब्स के कान्स लुक ने रेट कॉर्पेट पर लूटी महफिल

Cannes 2026 Bollywood Celebs Look: Cannes Film Festival 2026 का आगाज 12 मई को हो गया था. अब तक इस फेस्टिवल में इंडियन से लेकर हॉलीवुड सेलेब्स तक ने अपने ग्लैमरस लुक से फैशन का लेवल हाई कर दिया है. किसी ने रॉयल लुक लेकर लोगों का ध्यान खींचा तो वहीं किसी ने ग्लैमरस कोर्चर गाउन पहन कर रेड कार्पेट पर जलवे बिखेरे.

Cannes 2026: आलिया से लेकर उर्वशी रौतेला तक इन बॉलीवुड सेलेब्स के कान्स लुक ने रेट कॉर्पेट पर लूटी महफिल
Cannes 2026: कान्स फिल्म फेस्टिवल ने अपने लुक से बिखेरे जलवे.

Cannes 2026 Bollywood Celebs Look: Cannes Film Festival 2026 का आगाज 12 मई को हो गया था. अब तक इस फेस्टिवल में इंडियन से लेकर हॉलीवुड सेलेब्स तक ने अपने ग्लैमरस लुक से फैशन का लेवल हाई कर दिया है. किसी ने रॉयल लुक लेकर लोगों का ध्यान खींचा तो वहीं किसी ने ग्लैमरस कोर्चर गाउन पहन कर रेड कार्पेट पर जलवे बिखेरे. बता दें कि 23 मई तक कान्स फिल्म फेस्टिवल चलेगा. जिसमें हर दिन सेलेब्स अपने लुक से लोगों को अपना दीवाना और फैशन की दुनिया में जलवे बिखेरेंगे. आइए देखते हैं इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड सेलेब्स के लुक. 

आलिया भट्ट

सबसे पहले बात करते हैं आलिया भट्ट की, जिन्होंने इस साल कॉन्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया है. उनका हर लुक कमाल का है. यहां देखिए -

तारा सुतारिया

कॉन्स में तारा सुतारिया ब्लैक कोर्चर गाउन में नजर आई. मिनिमिल ज्वैलरी के साथ स्लीक हेयर लुक लिया जो लोगों को काफी पसंद भी आया. 
वहीं उनके दुसरे लुक में तारा ने व्हाइट कलर का बेहद ही खूबसूरत गाउन पहन रखा है. जिसमें वो किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही हैं. 

हुमा कुरैशी 

इस साल हुमा कुरैशी के सिंपल और एलीगेंट लुक्स भी उनके फैंस को बेहद पसंद आए हैं. ब्लैक कलर का आउटफिट में कमाल की दिख रही थीं. वहीं दूसरे दिन उन्होंने डेनिम की शानदार ड्रेस पहनी. 

उर्वशी रौतेला

इस साल कॉन्स फिल्म फेस्टिवल में उर्वशी रौतेला का लुक काफी चर्चा में रहा. वो बेहद ही एक्सपेंसिव ज्वैलरी और गाउन में नजर आई. जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं. रिपोर्ट्स की मानें तो इस लुक में उर्वशी ने जो ज्वेलरी पहनी है उसकी कीमत करोड़ों की है.

कल्यानी प्रियदर्शन 

कल्यानी प्रियदर्शन ने इस साल कॉन्स में अपना डेब्यू किया है. वो ब्लैक और मरून रंग के गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आई. क्लासिक और मॉर्डन फैशन का मिक्स फैंस को काफी पसंद आया है. 

रूपी गिल 

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में इस बार सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि पंजाबी इंडस्ट्री की चमक भी साफ नजर आ रही है. जहां आलिया भट्ट, तारा सुतारिया और पूजा बत्रा जैसे सितारों ने अपने ग्लैमरस लुक्स से सुर्खियां बटोरीं, वहीं एक देसी अंदाज वाली पंजाबी लड़की ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. सिर पर दुपट्टा, हाथ में कड़ा, व्हाइट आइवरी आउटफिट और शाही डायमंड-एमराल्ड ज्वेलरी में सजी पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल रूपी गिल ने इस साल कान्स में डेब्यू किया और फ्रेंच रिवेरा के बीच पंजाबी संस्कृति की झलक दिखाई. 

पूजा बत्रा 

एक्ट्रेस पूजा बत्रा ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में अपना शानदार डेब्यू किया है. पूजा ने रेड कॉर्पेट पर शानदार मेटैलिक ऑफ शोल्डर गाउन पहना था.  एक्ट्रेस का बोल्ड लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है. वहीं उनके दूसरे लुक में वो एक चमकदार बर्फीले नीले रंग के गाउन में नजर आई.

---

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alia Bhatt Cannes 2026 Look, Tara Sutaria Cannes 2026 Outfit, Urvashi Rautela Cannes 2026 Gown, Huma Qureshi Cannes 2026 Red Carpet, Aishwarya Rai Cannes 2026 Appearance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com