विज्ञापन
This Article is From Mar 14, 2021

Taimur Ali Khan फोटोग्राफर्स को एटीट्यूड दिखाकर यूं भागे, तभी गेट से टकराकर गिर पड़े- देखें Video

तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. लोग इस पर रिएक्शन भी दे रहे हैं.

Taimur Ali Khan फोटोग्राफर्स को एटीट्यूड दिखाकर यूं भागे, तभी गेट से टकराकर गिर पड़े- देखें Video
तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) का वीडियो हुआ वायरल
  • तैमूर अली खान फोटोग्राफर्स को दिखाया एटीट्यूड
  • तैमूर अली खान मम्मी करीना कपूर संग दिखे
  • तैमूर अली खान का वायरल हुआ वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर किड माने जाने वाले तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) के क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते हैं. उनके वीडियो लोगों को खूब पसंद आते हैं. तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) का फिर से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो मम्मी करीना कपूर (Kareena Kapoor) संग दिखाई दे रहे हैं. लेकिन इसी दौरान तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan Video) ने फोटोग्राफर्स को देख ऐसी हरकत की, जिससे वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने पर मजबूर हो गए.

तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) के इस वीडियो को विरल भयानी से इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि गाड़ी से उतरकर करीना कैमरे के सामने पोज दे रही थीं, लेकिन तभी तैमूर अली खान उतरते हैं और फोटोग्राफर्स को कुछ कह कर भागते हैं. लेकिन वो ग्लास डोर से टकरा जाते हैं. उनकी इस हरकत पर सभी खूब ठहाके लगाते दिख रहे हैं. तैमूर अली खान के लिए यह पहला मौका नहीं है जब उन्होंने इस तरह की हरकत की है इससे पहले भी फोटोग्राफर्स को एटीट्यूड दिखा चुके हैं.

तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) मम्मी करीना कपूर (Kareena Kapoor) संग अपनी मासी करिश्मा कपूर के घर पहुंचे. इसी दौरान उन्होंने ये हरकत की. तैमूर अली खान के इस वीडियो पर फैन्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. वीडियो को अभी तक 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. बता दें कि बीते 21 फरवरी को करीना कपूर ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है. वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना जल्द ही आमिर खान संग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में दिखाई देंगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Taimur Ali Khan, Taimur Ali Khan Video, Taimur Ali Khan Viral Video, Taimur Ali Khan Showed Attitude, Taimur Ali Khan Cute Video, Taimur Ali Khan Fell Down, Taimur Ali Khan And Kareena Kapoor Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com