विज्ञापन

27 साल से हर सुहागिन करवाचौथ पर सुनती है ये रोमांटिक गाना, सजना-सजनी की शरारत का गवाह बना चांद, अलका उदित की आवाज में एवरग्रीन

करवा चौथ पर चांद के दीदार के साथ ‘चांद छुपा बादल में’ आज भी रोमांस का रंग घोल देता है. सलमान-ऐश्वर्या की केमिस्ट्री और उदित-अलका की आवाज में सजा यह गाना 27 साल बाद भी लोगों की पसंद बना हुआ है.

27 साल से हर सुहागिन करवाचौथ पर सुनती है ये रोमांटिक गाना, सजना-सजनी की शरारत का गवाह बना चांद, अलका उदित की आवाज में एवरग्रीन
करवाचौथ पर सुहागिनों का फेवरेट है 27 साल पुराना ये गाना

करवाचौथ का त्योहार हो और चांद का जिक्र न हो, ऐसा कैसे हो सकता है. हिंदी फिल्मों में भी चांद को प्यार, इंतजार और खूबसूरत रिश्तों से जोड़कर कई यादगार गाने बनाए गए हैं. कुछ गीत ऐसे हैं, जो समय बीतने के साथ पुराने नहीं होते, बल्कि हर साल खास मौकों पर फिर से याद किए जाते हैं. ऐसा ही एक रोमांटिक गाना 1999 में रिलीज हुआ था, जिसे आज भी करवाचौथ के मौके पर खूब सुना जाता है. इस गीत में प्यार है, नोकझोंक है और अपने साथी के साथ बिताए खूबसूरत पलों की झलक भी. उदित नारायण और अलका याग्निक की आवाज ने इस गाने को ऐसा बनाया कि करीब 27 साल बाद भी इसका जादू कायम है.

सलमान-ऐश्वर्या की जोड़ी ने गाने में डाली जान

हम बात कर रहे हैं संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम' के मशहूर गाने ‘चांद छुपा बादल में' की. सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन पर फिल्माया गया यह गीत आज भी रोमांटिक गानों की सूची में खास जगह रखता है. गाने में दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री और एक-दूसरे के साथ उनकी शरारतें दर्शकों का दिल जीत लेती हैं. चांद को लेकर दोनों के बीच होने वाली प्यारी नोकझोंक इस गाने को और भी खास बनाती है. यही वजह है कि यह गीत आज भी प्रेम करने वालों को खूब पसंद आता है.

ये भी पढ़ें: 90s के बच्चों से लेकर आज की Gen Z तक की पसंद हैं ये 6 गाने, संजय दत्त-माधुरी दीक्षित की जोड़ी ने रचा था इतिहास

उदित-अलका की आवाज ने बनाया सदाबहार

इस गाने को उदित नारायण और अलका याग्निक ने अपनी सुरीली आवाज दी थी. महबूब ने इसके बोल लिखे थे, जबकि इस्माइल दरबार ने संगीत तैयार किया था. गीत के शब्दों में प्यार का एहसास है, वहीं इसकी धुन सुनने वालों को एक अलग ही दुनिया में ले जाती है. गाने की खासियत यह है कि इसमें रोमांस को बेहद खूबसूरती से पेश किया गया है. आवाज, संगीत और कलाकारों के अभिनय का मेल इसे यादगार बनाता है.

27 साल बाद भी कायम है गाने का जादू

‘हम दिल दे चुके सनम' में सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन और अजय देवगन मुख्य भूमिकाओं में थे. फिल्म की कहानी प्यार, रिश्तों और त्याग के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म के साथ-साथ इसके गाने भी खूब लोकप्रिय हुए थे. ‘चांद छुपा बादल में' उनमें से एक है, जो आज भी खास मौकों पर सुनाई देता है. करवाचौथ पर जब महिलाएं चांद का इंतजार करती हैं, तब इस गाने की रोमांटिक धुन त्योहार के माहौल को और खूबसूरत बना देती है. यही वजह है कि इतने साल बीतने के बाद भी यह गीत लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाए हुए है.

ये भी पढ़ें: दलेर मेहंदी का वो सुपरहिट गाना, जिसने 90s में हर पार्टी को बना दिया था डांस फ्लोर, अमिताभ बच्चन का हुआ कमबैक, यूट्यूब पर मिले 158 मिलियन व्यूज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aishwarya Rai, Salman Khan, Entertainment, Karwa Chauth 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com