विज्ञापन

‘लड़के दिल में ना रखे जज्बात, रोना चाहें तो, करीना कपूर ने पुरुषों की सेंसिटिविटी पर कहा ये बात

करीना कपूर ने बताया कि वह अपने बेटों को अपनी भावनाओं को जाहिर करने के लिए कैसे प्रोत्साहित करती हैं. उन्होंने कहा कि जब भी उन्हें लगे कि उन्हें रोना चाहिए तो वे रो सकते हैं.  

‘लड़के दिल में ना रखे जज्बात, रोना चाहें तो, करीना कपूर ने पुरुषों की सेंसिटिविटी पर कहा ये बात
करीना कपूर ने पुरुषों की सेंसिटिविटी पर कहा ये बात
नई दिल्ली:

मशहूर फिल्मी परिवारों से होने के बावजूद करीना कपूर और सैफ अली खान ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है. अब वे दोनों मिलकर अपने दो बेटों तैमूर अली खान और जेह अली खान के माता पिता हैं. करीना अक्सर अपनी छुट्टियों और खास मौकों की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिनमें वे तैमूर और जेह के साथ नजर आती हैं. सोमवार को करीना अपनी आने वाली फिल्म 'दायरा' की कास्ट और क्रू के साथ देखी गईं.

करीना ने क्या कहा
ट्रेलर रिलीज इवेंट में एक्ट्रेस ने डायरेक्टर मेघना गुलजार के साथ काम करने के बारे में बात की. उन्होंने यह भी बताया कि वह अपने बेटों को अपनी भावनाओं को जाहिर करने के लिए कैसे प्रोत्साहित करती हैं. उन्होंने कहा कि जब भी उन्हें लगे कि उन्हें रोना चाहिए तो वे रो सकते हैं.  उन्होंने जोर देते हुए कहा, "आखिरकार मैं दो बेटों की मां हूं और जाहिर है, मैं डरी हुई भी रहती हूं क्योंकि एक मां के तौर पर आप अपना बेस्ट करना चाहती हैं. आप उन्हें सुरक्षित रखना चाहती हैं और आप यह भी चाहती हैं कि वे जिम्मेदार बनें. इसलिए मैं बस यही प्रार्थना करती हूं कि वे काइंड हो. पुरुषों को ज्यादा काइंड होना चाहिए."

यह भी पढ़ें- क्या ग्रीक गॉड जैसे दिखते हैं ऋतिक रोशन? क्या कहती हैं ग्रीस की महिलाए, देखें मजेदार वीडियो

करीना ने आगे कहा, "यह सोच हमेशा रहती है कि लड़कियां हमेशा बहुत संवेदनशील होती हैं, लेकिन यह सच नहीं है. मुझे लगता है कि आज ऐसे पुरुष और लड़के हैं, जिन्हें संवेदनशील होने से, या किसी लड़की या अपनी मां के सामने रोने से कोई डर नहीं लगता. मैं हमेशा अपने बेटे से कहती हूं कि अगर वे रोना चाहते हैं, तो उन्हें रोना चाहिए, अगर उन्हें ऐसा महसूस होता है.

सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बड़े बेटे तैमूर अली खान, 20 दिसंबर 2016 को हुआ था. अपने जन्म के बाद से ही सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले सेलिब्रिटी किड हैं. उनके प्यारे लुक्स और चंचल अंदाज ने फैंस और फोटोग्राफर्स दोनों का दिल जीत लिया.  वे पैपराजी को खुशी-खुशी हाथ हिलाकर अभिवादन करते हैं. उनकी लोकप्रियता इतनी बढ़ गई कि बाजार में तैमूर डॉल भी बिकने लगीं.

यह भी पढ़ें-'मुझे विदा करो', आवारापन विवाद के बाद अमाल मलिक ने लिया फिल्म म्यूजिक से ब्रेक, पोस्ट में कही ये बात

'दायरा' के बारे में
'दायरा' की कहानी एक ऐसे अपराध के बाद शुरू होती है, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया. इसे लेकर भारी आक्रोश पैदा हुआ और जांचें हुई. करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन द्वारा निभाए गए दो सीनियर पुलिस अधिकारी एक ही सिस्टम में काम करते हैं, लेकिन ड्यूटी और न्याय के प्रति उनके नजरिए अलग-अलग हैं. वे एक ऐसे मामले में आमने-सामने हैं जो सही और गलत की अवधारणा को ही चुनौती देता है. यह फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kareena Kapoor, Kareena Kapoor Latest Movie, Kareena Kapoor Latest News, Taimur Ali Khan, Taimur Ali Khan News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com