विज्ञापन

90s का वो रोमांटिक गाना जो बस-ट्रक से लेकर गांव-कस्बों तक में हुआ मशहूर,कुमार सानू और अलका याग्निक की आवाज में बना एवरग्रीन

90 के दशक में एक गाना आया था, जो देखते ही देखते लोगों की जुबान पर छा गया था. यह गाना आज भी ऑटो रिक्शा, बस-ट्रक में सुनने को मिल जाता है. इस गाने का नाम ‘तेरी मोहब्बत ने दिल में मकाम कर दिया’ है.

90s का वो रोमांटिक गाना जो बस-ट्रक से लेकर गांव-कस्बों तक में हुआ मशहूर,कुमार सानू और अलका याग्निक की आवाज में बना एवरग्रीन
90s का वो रोमांटिक गाना जो बस-ट्रक से लेकर गांव-कस्बों तक में हुआ मशहूर
NDTV

हिंदी संगीत के लिए 90 का दशक काफी खास और मशहूर रहा है. इस दौर के गानों को आज भी आप बस, ट्रक और ऑटो रिक्शा में सुनने को मिल सकते हैं. कुमार सानू, उदित नारायण, अलका याग्निक और सोनू निगम सहित कई कलाकारों ने अपनी आवाज से 90 के दशक के संगीत को खास बनाया है. उसी दौर में एक गाना आया था, जो देखते ही देखते लोगों की जुबान पर छा गया था. यह गाना आज भी ऑटो रिक्शा, बस-ट्रक में सुनने को मिल जाता है. इस गाने का नाम ‘तेरी मोहब्बत ने दिल में मकाम कर दिया' है. 

कुमार सानू और अलका याग्निक की आवाज

यह गाना साल 1993 में आई फिल्म ‘रंग' का है. ‘तेरी मोहब्बत ने दिल में मकाम कर दिया' गाने को जितेंद्र और अमृता सिंह पर फिल्माया गया. जबकि गाना कुमार सानू और अलका याग्निक की मधुर आवाज में है. जबकि गाने के बोल सुरेंद्र साथी ने लिखे हैं. गाने को पहाड़ों की खूबसूरत बैकग्राउंड में दोनों कलाकारों का रोमांस और इस जोड़ी की आवाज ने गाने को यादगार बना दिया.

बसों, ट्रकों में बजता था गाना

फिल्म ‘रंग' एक रोमांटिक ड्रामा थी. इसमें जितेंद्र और अमृता सिंह के अलावा दिव्या भारती, कमल सदाना और आयशा जुल्का भी नजर आए थे. फिल्म के निर्देशक तलत जानी थे. गाने का संगीत नदीम-श्रवण ने दिया था और बोल सुरेंद्र साथी ने लिखे थे. उस समय नदीम-श्रवण की जोड़ी बहुत लोकप्रिय थी और कुमार सानू-अलका याग्निक की आवाज लगभग हर हिट गाने में सुनाई देती थी.

‘तेरी मोहब्बत ने दिल में मकाम कर दिया' गाना लोगों को इतना पसंद किया गया कि बसों, ट्रकों और गांव-कस्बों में खूब बजा. कैसेट्स भी काफी बिकीं. फिल्म के बाकी गाने भी सफल रहे.

यह भी पढ़ें | अल्का याग्निक-उदित नारायण का 22 साल पुराना गाना, श्रेया घोषाल के नए सॉन्ग से कॉपी! निकला हिमेश रेशमिया कनेक्शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Teri Mohabbat Ne Dil, Rang 1993, Rang, Kumar Sanu, Alka Yagnik
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com