बॉलीवुड की एक्ट्रेस ने एक्टिंग करने के लिए स्कूल छोड़ दिया है - एक ऐसा फैसला जिसका उन्हें देर-सवेर पछतावा होता है. यह ट्रेंड खासकर कपूर परिवार में साफ दिखता है. जहां कुछ सदस्यों ने एक्टिंग और डांस पर ध्यान देने के लिए छठी क्लास में ही अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी, वहीं बेबो ने अब अपनी पढ़ाई के बारे में एक ऐसा खुलासा किया है जिससे सुनके उनके फैंस काफी हैरान हैं.
फिल्म इंडस्ट्री की टॉप हीरोइनों में गिनी जाने वाली करीना ने बताया कि फिल्मों के प्रति अपने पैशन को पूरा करने के लिए उन्होंने 11वीं क्लास के बाद अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी - बाद में अपने बेटों की परवरिश करते समय उन्हें इस फैसले पर पछतावा हुआ.
11 वीं के बाद छोड़ दी थी पढ़ाई
हनुमान दास के 'Moved by Love' पॉडकास्ट में दिल खोलकर बात करते हुए करीना कपूर ने अपनी इस निजी बात को शेयर किया. उन्होंने कहा कि मुझे इस बात का बेहद अफ़सोस है कि मैं अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाई. यह बात हमेशा मेरे मन में मुझे परेशान करती है. मेरे पास मौका था, लेकिन फिल्मों में आने के बाद मैं स्कूल की पढ़ाई को पूरी तरह भूल गई और 11वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी.
मैंने सिर्फ अपने दिल की बात सुनी
अपने दिल की बात बताते हुए करीना ने आगे कहा कि मुझे पता है कि बहुत से लोग इस बात का मजाक उड़ाएंगे, लेकिन उस वक्त जो मेरे दिल ने कहा मैंने वही किया. वह एक एक्टर के रूप में खुद को साबित करना चाहती थीं और उनका पूरा फोकस सिर्फ और सिर्फ अपने फिल्मी करियर पर था.
बेटों तैमूर और जेह के लिए करीना की सलाह
अपनी अधूरी पढ़ाई के अनुभव से सबक लेते हुए करीना कपूर अब अपने दोनों बेटों-तैमूर और जेह-को शिक्षा की अहमियत समझाती हैं. उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि उनके बच्चे अपने पैशन को जरूर फॉलो करें और दिल की सुनें, लेकिन साथ ही अपनी पढ़ाई भी पूरी करें। करीना के मुताबिक, जीवन में शिक्षा की अहमियत सबसे ज़्यादा है.
बता दें करीना कपूर अपने बेटों की पढ़ाई और स्कूल एक्टिविटीज को लेकर काफी संजीदा रहते हैं. तैमूर और जेह के स्कूल एनुअल डे या अन्य इवेंट्स से अक्सर करीना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं.
दायरा में आएगी करीना कपूर नजर
बता दें कि करीना मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म 'दायरा' (Daayra) में लीड रोल में नजर आएंगी, जो 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. यह फिल्म अपराध, न्याय, और कानून की सीमाओं के बीच के मुश्किल फैसलों पर आधारित एक संवेदनशील कहानी है. यह किसी एक खास घटना पर आधारित न होकर देश भर में महिलाओं के साथ होने वाले अन्याय और मिलने वाले इंसाफ की बहस को सामने रखती है.
आपके लिए औऱ भी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं