जब से पैन इंडिया मूवीज का दौर चला है तब से टैलेंट भी हर सरहद पार कर दर्शकों तक पहुंच रहा है. अब हिंदी बेल्ट में सिर्फ दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट या कियारा आडवाणी की ही बात नहीं होती. बल्कि हिंदी ऑडियंस साउथ के कलाकारों से भी वाकिफ है, उन्हें पसंद भी करती है और उनकी फिल्में भी देखती है. इतना ही नहीं साउथ के सितारों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना भी चाहती हैं. मसलन वो किसी बैकग्राउंड से हैं और कितना पढ़ी लिखी हैं. तो, आज आपको बताते हैं साउथ की कुछ मशहूर एक्ट्रेस कितनी एजुकेटेड हैं.
काजल अग्रवाल
काजल अग्रवाल का हुस्न और हुनर का जलवा भी साउथ इंडियन सिनेमा और बॉलीवुड दोनों जगह जमकर चलता है. वो अपनी एक्टिंग स्किल्स से सबका दिल जीत चुकी हैं. टॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक हिट रहीं काजल अग्रवाल फिल्मों आने से पहले मास मीडिया में ग्रेजुएशन कर चुकी हैं. इसके अलावा उन्होंने मार्केटिंग और एडवरटाइजिंग में भी स्पेशलाइजेशन किया है.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
तृषा कृष्णन
ऐश्वर्या राय के साथ पोन्नियिन सेल्वन में नजर आईं तृषा कृष्णन भी काफी पढ़ी लिखी हैं. उनके पास बीबीए की डिग्री है.
तापसी पन्नू
तापसी पन्नू बॉलीवुड में जितनी मशहूर हैं साउथ इंडियन सिनेमा का भी उतना ही जाना माना नाम हैं. तापसी पन्नू फिल्मों में आने से पहले इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुकी हैं.
साई पल्लवी
सादगी भरे हुस्न की मल्लिका साई पल्लवी पढ़ाई लिखाई में भी किसी से कम नहीं है. वो एमबीबीएस की पढ़ाई कर चुकी हैं. Tbilisi State मेडिकल यूनिवर्सिटी से उन्होंने डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी की है. आप उन्हें मारी 2, गार्गी जैसी कई फिल्मों में देख चुके हैं.
सामंथा रुथ प्रभु
सामंथा रुथ प्रभु अपनी खूबसूरती के साथ साथ अपनी दमदार एक्टिंग से भी फैन्स को इंप्रेस कर चुकी हैं. वो एक्टिंग में जितनी माहिर हैं पढ़ाई में भी उतनी ही अव्वल रही हैं. सामंथा रुथ प्रभु ने कॉमर्स से ग्रेजुएशन किया है. उतनी पढ़ाई के बाद वो फिल्मों में आईं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं