विज्ञापन
This Article is From Jul 13, 2020

इस एक्ट्रेस ने अपने सुपरस्टार ससुर के साथ मिलकर लगाया कढ़ी पत्ते का पौधा, Video हुआ वायरल

सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) का हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

इस एक्ट्रेस ने अपने सुपरस्टार ससुर के साथ मिलकर लगाया कढ़ी पत्ते का पौधा, Video हुआ वायरल
सामंथा अक्किनेनी (Samantha Akkineni) का वीडियो हुआ वायरल
  • सामंथा अक्किनेनी का वीडियो हुआ वायरल
  • ससुर नागार्जुन के साथ मिलकर लगाए पौधे
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

साउथ सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) यूं तो अपनी दमदार एक्टिंग से सबको अपना दीवाना बना लेती हैं. लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस सामंथा का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस  अपने ससुर सुपरस्टार नागार्जुन (Akkineni Nagarjuna) के साथ मिलकर कढ़ी पत्ते का पौधा लगाती नजर आ रही हैं. वीडियो को सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. इस वीडियो में सामंथा और नागार्जुन मिलकर अपने गार्डन में पौधे लगा रहे हैं. पौधे लगाते हुए दोनों ही काफी खुश लग रहे हैं. 


एक्ट्रेस सामंथा (Samantha Akkineni) और नागार्जुन (Nagarjuna) के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें, एक्ट्रेस ने एक नहीं बल्कि अपने गार्डन में तीन पौधे लगाए. एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें और वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "मुझे 'हरा है तो भरा है चैलेंज' नाग मामा ने दिया था, जो मैंने पूरा किया. मैं कीर्ति सुरेश, रशमिका मंदाना और शिल्पा रेड्डी को इस चैलेंज के लिए नॉमिनेट करती हूं." सामंथा का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. 

बता दें कि सामंथा अक्किनेनी (Samantha Akkineni) साउथ सुपरस्टार नागार्जुन की बहू हैं. उन्होंने नागार्जुन के बड़े बेटे नागा चैतन्य से साल 2017 में शादी रचाई थी. दोनों की जोड़ी टॉलीवुड की मोस्ट लवेबल जोड़ियों में से एक है. सामंथा ने 'ये मैया चेसवे', 'रंगस्थलम', 'नीथेन एन पोनसांथम', 'यतो वेल्लिपोइन्धी मनसु', 'सीतम्मा विट्ठितलो सिरिमल चेट्टू' जैसी फिल्में की हैं. पिछले साल उनकी 'माजिली' फिल्म आई थी. जिसमें उन्होंने अपने पति नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) के साथ सह-अभिनय किया था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Samantha Akkineni, Samantha Akkineni Video, Samantha Akkineni Video Viral, Samantha Ruth Prabhu, Nagarjuna, Samantha Akkineni And Nagarjuna Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com