देशभर में गुरुवार 29 अक्टूबर को करवाचौथ सेलिब्रेट किया जाएगा. इस दिन सुहागिन महिलाओं व्रत रखकर अपने पति की सलामती की दुआ करती हुईं नजर आएंगी, जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. शॉपिंग से लेकर हाथ की मेहंदी का डिजाइन... सब महिलाओं ने चुन लिया होगा और जोर शोर से करवाचौथ को सेलिब्रेट करने की तैयारी कर ली होगी. इसी उत्साह को और बढ़ाने के लिए हम आपको उस 25 साल पुराने गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें जोर शोर से करवाचौथ सेलिब्रेट किया गया. परिवार से सजा यह गाना जहां यूट्यूब पर 92 मिलियन पार हो चुका है तो वहीं 5 सिंगर्स अल्का याग्निक, अमित कुमार, कविता कृष्णमूर्ति, सोनू निगम और उदित नारायण की आवाज ने सुपरहिट बनाया है.
शाहरुख काजोल का करवाचौथ का गाना
हम जिस गाने की बात कर रहे हैं वह है 2001 में आई शाहरुख खान, काजोल, करीना कपूर, ऋतिक रोशन, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की कभी खुशी कभी गम. इस गाने की शुरूआत करीना कपूर और ऋतिक रोशन के डांस से होती है, जिसके बोल थे....
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
बोले चूड़ियां बोले कंगना
हाय मैं हो गई तेरी साजना
तेरे बिन जियो नइयो लगदा
मैं ते मरगाइयां
लहजा लहजा दिल लहजा लहजा
सोणिये लहजा लहजा
लहजा लहजा दिल लहजा लहजा
सोणिये लैजा लैजा
यह भी पढ़ें | अनु मलिक के 5 अंडररेटेड गाने, अभिजीत भट्टाचार्य, सोनू निगम, चित्रा, कुमार सानू ने बनाया 90s में कल्ट
सुहागन ने दिखाया साजन का प्यार
इस गाने में सुहागन के दिल की बात भी करवा चौथ की रस्मों के दौरान की गई है, जिसके बोल काजोल गाती हुईं नजर आती हैं और कहती हैं...
अपनी मांग सुहागन हो, संग हमेशा साजन हो
आके मेरी दुनिया, मैं वापस ना जाना
सेहरा बांध के माही, तू मेरे घर आना
सोनी किथी सोनी, आज तू लगदी वे
बस मेरा साथ ये, जोड़ी तेरी सजदी वे
रूप ऐसा सुहाना तेरा, चांद भी दीवाना तेरा
जा रे ओह जा जूठे, तेरी गाला हम ना माने
क्यों तारे से करता है, तू हमको सब कुछ जाने
सास का सुहागिन जोड़ी को आशीर्वाद
मेरे दिल की दुआ ये कहे
तेरी जोड़ी सलामत रहे
ओह साजन जी हां साजन जी यूं ही
सारा जीवन साथ में
बोले चूड़ियां बोले कंगना
हाए मैं हो गया तेरा सजना
कभी खुशी कभी गम में परिवार की कहानी
करण जौहर द्वारा निर्देशित कभी खुशी कभी गम की कहानी यशवर्धन रायचंद (अमिताभ बच्चन) की है, जो अमीर और परंपरावादी बिजनेसमैन है. वहीं उसके बड़े बेटे राहुल (शाहरुख खान), जो गोद लिया हुआ है उसे छोटे घर की अंजलि (काजोल) से प्यार हो जाता है. वहीं उसके लिए परिवार को छोड़ देता है. इसके बाद अपनी अलग दुनिया विदेश में अपनी पत्नी, बेटे और साली पूजा (करीना) के साथ बिताता है. वहीं राहुल का छोटा भाई रोहन (ऋतिक रोशन) परिवार को साथ लाने का फैसला करता है.
यह भी पढ़ें | 90s का वो गाना, जो दिलाता है पड़ोस की मोहब्बत की याद, रेडियो पर बजने वाले रोमांटिक सॉन्ग, उदित नारायण की आवाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं