हिंदी सिनेमा में कई गाने ऐसे बने हैं, जिनको उनकी आवाज के साथ ही उस वीडियो के फिल्मांकन की वजह से भी याद किया जाता है. आज हम 67 साल पुराने एक ऐसे ही गाने की बात करेंगे जिसमें एक्ट्रेस मोर की तरह थिरकीं, चेहरे पर कमाल के एक्सप्रेशन और बैकग्राउंड में लता मंगेशकर की सुरीली आवाज का जादू कुठ ऐसा छाया, कि सालों बाद भी इस गाने में लड़कियां खूब थिरकती हैं. वैजयंतीमाला ने मोर के पंख लगाकर पर्दे पर ऐसा डांस किया कि उनकी अदाएं देखते ही बनती थीं. हम बात कर रहे हैं साल 1957 में आई फिल्म 'कठपुतली' के गाने की. फिल्म के इस गाने में वैजयंतीमाला सिर्फ डांस नहीं करतीं, बल्कि अपने शानदार मूव्स से भारतीय लोक नृत्य की झलक भी दिखाती हैं. तो चलिए जानते हैं इस गीत के बारे में.
'बक्कड़ बम बम' में दिखीं लोक नृत्य की झलक

Photo Credit: Youtube
हम बात कर रहे हैं साल 1957 में आई फिल्म 'कठपुतली' के गाने 'बक्कड़ बम बम की' जिसे यूट्यूब पर 'नाचे रे मयूर' नाम से भी पहचाना जाात है. इस गाने की खासियत थी इसका डांस है. वैजयंतीमाला ने इसमें मयिलट्टम और कूथू जैसे साउथ इंडियन लोक नृत्य किए हैं. मयिलट्टम को मोर नृत्य भी कहा जाता है, जिसके मोर जैसी चाल और उसकी अदाओं को अपने अंदाज में दिखाया जाता है. वैजयंतीमाला के डांस की ये खूबी उन्हें दूसरी एक्ट्रेसेस से अलग बनाती थी. वो सिर्फ एक बेहतरीन एक्ट्रेस नहीं थी, बल्कि उन्होंने शास्त्रीय नृत्य की भी शिक्षा ली थी.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
ये भी पढ़ें: 53 साल पुराना रोमांटिक गाना, पत्नी की इस धमकी पर बना था सुपरहिट सॉन्ग, लता मंगेशकर-शैलेंद्र सिंह की आवाज में बना कल्ट
शंकर-जयकिशन का संगीत और लता की आवाज
कठपुतली फिल्म का 'बक्कड़ बम बम' गाने के बोल हसरत जयपुरी ने लिखे थे, इसका संगीत शंकर-जयकिशन ने तैयार किया था और इसे लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी. लगभग 4 मिनट के इस गाने में संगीत और वैजयंतीमाला के डांस का ऐसा कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है, जो इसे फिल्म के बाकी गानों से अलग बनाता है. 'कठपुतली' के साउंडट्रैक की बात करें तो इसमें कुल 8 गाने थे. नाच रे मयूर गाने के बोल इस तरह हैं-
हो बाकड़ बम बम बम बाजे डमरू~ बाजे डमरू
नाच रे मयूर झनझना के घुँघरू
हो बाकड़ बम बम बम बाजे डमरू~ बाजे डमरू
नाच रे मयूर झनझना के घुँघरू
आस्मां पे आज देखो सात रंग छाये
अपने दिल में आग ले के बादल कारे आये
बादल गरजे मेघ बरसे चहुँ ओर
सावन लहराए
नाच रे मयूर झनझना के घुँघरू
बलराज साहनी समेत इन सितारों ने किया था काम
साल 1957 में रिलीज हुई फिल्म 'कठपुतली' में वैजयंतीमाला ने पुष्पा का किरदार निभाया था, जबकि बलराज साहनी लोकनाथ की भूमिका में नजर आए थे. इसके साथ ही फिल्म में जवाहर कौल, कमला लक्ष्मण और आगा ने भी काम किया था. फिल्म की कहानी पुष्पा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक बेहतरीन गायिका होने के साथ लोकनृत्य में भी माहिर हैं. कठपुतली का खेल दिखाने वाले शिवराज की मदद करते हुए उनकी जिंदगी में एक नया मोड़ आता है और वो मंच की दुनिया में एक जाना-माना नाम बन जाती हैं. फिल्म का डायरेक्शन अमिया चक्रवर्ती ने शुरू किया था, लेकिन उनके निधन के बाद नितिन बोस ने फिल्म को पूरा किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं