विज्ञापन

मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने अपने सिर ली नई जिम्मेदारी, छोटे पर्दे के इस रियलिटी शो को करेंगी होस्ट

सामंथा रुथ प्रभु से जुड़ी ये खबर उनके फैन्स के लिए काफी खास है क्योंकि ये कुछ नया काम है जो सामंथा करने जा रही हैं. देखना होगा वह दर्शको को कितना इम्प्रेस कर पाती हैं.

मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने अपने सिर ली नई जिम्मेदारी, छोटे पर्दे के इस रियलिटी शो को करेंगी होस्ट
प्रेग्नेंसी के बीच काम में बिजी सामंथा
Social Media
नई दिल्ली:

भारतीय अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी जिंदगी के बेहद खास दौर से गुजर रही हैं. वह जल्द ही मां बनने वाली है, लेकिन इन दिनों वह एक नए प्रोजेक्ट की तैयारी में जुटी हुई हैं. उन्हें कुकिंग रियलिटी शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को होस्ट करने के लिए चुना गया है. यह शो सामंथा के लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि इसमें वह अपने अब तक के काम से बिल्कुल अलग किरदार में नजर आएंगी. शो में तमिल फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने-पहचाने सितारे किचन में खाना बनाते और एक-दूसरे को चुनौती देते दिखाई देंगे.

अपने इस नए प्रोजेक्ट को लेकर सामंथा काफी उत्साहित हैं. उन्होंने कहा, "मैं इस शो के बारे में दर्शकों को बताने का लंबे समय से इंतजार कर रही थी. 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' जैसे प्रोजेक्ट को मैंने पहले कभी नहीं किया और यही बात मुझे इसकी तरफ खींच लाई."

सामंथा ने शो के बहाने खाने से जुड़ी अपनी सोच भी साझा की. उन्होंने कहा, "खाना सिर्फ भूख मिटाने का जरिया नहीं है, बल्कि यह लोगों को करीब लाने और उनके साथ यादें बनाने का एक शानदार तरीका भी है. खाना बनाते समय किसी व्यक्ति का ऐसा पक्ष सामने आ सकता है, जिसे आमतौर पर कैमरे के सामने देखने का मौका नहीं मिलता."

सामंथा को शो में आने वाले तमिल सितारों को किचन में अलग-अलग चुनौतियों से गुजरते देखने का भी खासा इंतजार है. सामंथा ने कहा, "मैं देखना चाहती हूं कि इंडस्ट्री के पसंदीदा कलाकार जब खाना बनाने की जिम्मेदारी संभालेंगे तो किस तरह जोखिम उठाएंगे और गलतियों से सीखेंगे."

'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को बनिजय एशिया के बैनर तले तैयार किया जा रहा है. यह दुनियाभर में लोकप्रिय कुकिंग रियलिटी शो 'मास्टरशेफ' के फॉर्मेट पर आधारित होगा. इसमें स्थानीय स्वाद को खास महत्व दिया जाएगा और इसमें तमिल फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित चेहरे नजर आएंगे. शो का प्रीमियर जल्द ही सोनी विझा और सोनी लिव पर होगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Samantha Ruth Prabhu, Celebrity MasterChef, Entertainment, Bollywood, Raj Nidimoru
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com