विज्ञापन
This Article is From Jun 16, 2021

कोरोना की वैक्सीन लगवाने पहुंची राखी सावंत का हुआ बुरा हाल, डर के मारे गाने लगीं गाना...देखें Video

राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे कोरोना की वैक्सीन लेती हुई दिख रही हैं.

कोरोना की वैक्सीन लगवाने पहुंची राखी सावंत का हुआ बुरा हाल, डर के मारे गाने लगीं गाना...देखें Video
कोरोना की वैक्सीन लेते हुए राखी सावंत ने शेयर किया वीडियो
  • कोरोना की वैक्सीन लेने पहुंचीं राखी सावंत
  • डर के मारे राखी का हुआ बुरा हाल
  • जोर-जोर से गाने लगीं गाना
नई दिल्ली:

राखी सावंत ‘ड्रामा क्वीन' के नाम से यूं ही नहीं मशहूर हैं. वे आये दिन कुछ ऐसा कर देती हैं, जिस वजह से उनका नाम सुर्खियों में आ ही जाता है. खैर, जो भी हो राखी अपने वीडियो से लोगों का मनोरंजन भी भरपूर करती हैं. राखी के वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं. इसी क्रम में राखी का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वे कोरोना की वैक्सीन लेती हुई दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो में राखी वैक्सीन लगवाने पहुंची हैं, जहां डर के मारे उनका बुरा हाल हो गया है. इतना ही नहीं, डर को दूर भगाने के लिए वे जोर-जोर से गाना भी गाने लगती हैं.

राखी सावंत ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी काफी डरी हुई हैं और वे नर्स से कहती हैं, ‘मैं एक गाना गाऊं नया...मेरा वीडियो रिलीज होने वाला है..तेरे ड्रीम में मेरी एंट्री...मेरे ड्रीम में तेरी एंट्री'. इस तरह से राखी को इंजेक्शन लग जाता है और उन्हें पता भी नहीं चलता. राखी वीडियो में बताती हैं कि उन्होंने कोवीशील्ड की पहली डोज लगवाई है. सोशल मीडिया पर लोग राखी के इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं.

एक यूजर ने राखी के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘भाई ये वर्ल्ड की नंबर 1 कॉमेडियन है'. तो एक दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘आपको वैक्सीन की जरूरत नहीं...कोरोना आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकता'. वहीं, विंदु दारा सिंह ने भी राखी के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘आपके हाथ में कोवीशील्ड की एंट्री'. इस तरह से लोग राखी के इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rakhi Sawant, Rakhi Sawant Video, Rakhi Sawant Funny Video, Rakhi Sawant Comedy Video, Rakhi Sawant Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com