Raj Kapoor 100th Birth Anniversary: भारतीय सिनेमा जगत में ग्रेट और वर्सेटाइल राज कपूर का नाम अमिट है. बेहतरीन अदाकारी हो या शानदार डायलॉग, अपने हर अंदाज में ‘शोमैन' फिट थे. शनिवार 14 दिसंबर को राज कपूर की 100वीं जयंती है, जिसे कपूर फैमिली धूमधाम से मनाने की तैयारी कर रहा है. राज कपूर भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, मगर वह अपनी कमाल की फिल्मों और शानदार एक्टिंग के साथ आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा हैं. वर्सेटाइल अभिनेता का 'श्री 420' से शोमैन तक का सफर उम्दा, दमदार और अद्वितीय रहा.
अभिनेता, निर्देशक और प्रोड्यूसर रहे राज कपूर को भारतीय सिनेमा का 'शोमैन' कहा जाता है. वह जो भी सीन शूट करते थे या फिल्म साइन करते थे, उसमें डूब जाते थे और उसे परफेक्ट करने में लगे रहते थे. उन्हें न समय की चिंता रहती थी और न थकान की, बस एक संकल्प साथ रहता था, 'बेस्ट' हासिल करने का. राज कपूर जब पर्दे पर आते थे तो उनकी एक्टिंग देख दर्शक सम्मोहित हो जाते थे. एक तरफ 'मेरा नाम जोकर' उनकी एक्टिंग ने दर्शकों के थियेटरों में खूब रुलाय तो 'जान पहचान' में कॉमेडी सीन देख दर्शक हंसने पर मजबूर हो गए. दो बच्चों की खूबसूरत कहानी 'बूट पॉलिश' को देख दर्शक सिनेमाघरों में तालियां बजाते थे.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
और, 1955 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'श्री 420' को कैसे भूला जा सकता है. प्रयागराज का एक देहाती लड़का जब कमाने के लिए मायानगरी मुंबई आता है और मासूमियत के साथ 420 से श्री 420 तक का सफर पूरा करता है, तो इतिहास राज कपूर की इस शानदार फिल्म की कहानी को सफलता की किताब में शामिल करता है. फिल्म का 'मेरा जूता है जापानी' गाना आज भी लोगों की जुबान पर तैरता है. मुकेश की आवाज ने गाने में चार चांद लगा दी है. कहानी को नए मिजाज के साथ पेश करने में राज कपूर को महारत हासिल थी और इसकी पुष्टि के लिए उनकी चंद फिल्में ही काफी थीं.
राज कपूर ने 'जिस देश में गंगा बहती है', 'बॉबी', 'छलिया', 'श्रीमान सत्यवादी', 'कन्हैया', 'संगम', 'दिल ही तो है', 'अनाड़ी', 'दो उस्ताद', 'मैं नशे में हूं', 'सत्यम शिवम सुन्दरम', 'परवरिश', 'मेरा नाम जोकर', 'बेवफा', 'आवारा', 'बरसात', 'अमर प्रेम' जैसी फिल्मों की कहानी को एक नए मिजाज के साथ पेश किया, जो बताता है कि उन्हें 'भारतीय सिनेमा का शोमैन' क्यों कहा जाता है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं