विज्ञापन

फिल्म रिलीज पर ‘टीवी के राम’ ने बिहार से मांगा समर्थन, भड़के यूजर्स ने जमकर लगाई फटकार, बोले- बाढ़ आई थी तब कहां थे?

फिल्म रिलीज से ठीक पहले गुरमीत चौधरी ने बिहार के लोगों से साथ देने की भावुक अपील की. लेकिन उनका वीडियो सामने आते ही कुछ यूजर्स ने पुराने मुद्दे उठाकर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया.

फिल्म रिलीज पर ‘टीवी के राम’ ने बिहार से मांगा समर्थन, भड़के यूजर्स ने जमकर लगाई फटकार, बोले- बाढ़ आई थी तब कहां थे?
बिहार से समर्थन मांगने पर ट्रोल हुए गुरमीत चौधरी

टीवी की दुनिया से बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाले गुरमीत चौधरी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म को लेकर चर्चा में हैं. उनकी फिल्म ‘तुम मेरे हो' 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में उनके साथ ईशा मालवीय नजर आएंगी. रिलीज से ठीक पहले गुरमीत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बिहार के लोगों से खास अपील की है. अभिनेता ने कहा कि उन्हें अपने बिहारी होने पर गर्व है और उन्होंने फिल्म बनाने में अपनी कमाई के साथ दिल भी लगाया है. गुरमीत का कहना है कि कई लोग उन्हें नीचे गिराने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनकी हिम्मत बिहार के लोग हैं. उनके इस संदेश के बीच फिल्म को लेकर अभिनेता की अपील चर्चा में आ गई है.

ट्रोलिंग के बीच गुरमीत ने लगाई बिहार के लोगों से गुहार

गुरमीत ने अपने एक्स अकाउंट पर वीडियो साझा करते हुए बिहार के लोगों से फिल्म देखने और उनका साथ देने की अपील की. उन्होंने कहा कि फिल्म बनाने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है और अपनी कमाई भी लगाई है. अब उन्हें अपने लोगों के समर्थन की जरूरत है. अभिनेता ने भरोसा जताया कि बिहार की जनता उनके साथ खड़ी होगी और सिनेमाघरों में पहुंचकर उनकी फिल्म को प्यार देगी. गुरमीत की इस अपील का मकसद अपनी फिल्म को दर्शकों तक पहुंचाना है. 

लोग कर रहे ट्रोल

हालांकि फिल्म रिलीज से पहले बिहार के लोगों से समर्थन मांगना गुरमीत चौधरी को भारी पड़ता नजर आ रहा है. अभिनेता ने एक्स पर वीडियो शेयर कर अपनी फिल्म ‘तुम मेरे हो' को प्यार देने की अपील की थी, लेकिन उनकी इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने सवाल उठाने शुरू कर दिए. एक यूजर ने लिखा कि बिहार में इतनी समस्याएं आईं, बाढ़ आई और बिहार के लोगों को क्षेत्रीयता के नाम पर अपमान झेलना पड़ा, तब अभिनेता की आवाज कहीं सुनाई नहीं दी. 

वहीं, एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि बेटा कितना बिहारी रहा, अब तो बंगाली हो गया, जबकि बहू बिहारी नहीं हो पाई. एक यूजर ने भी निशाना साधते हुए कहा कि फिल्म का प्रचार करना होता है, तभी बिहार याद आता है. इस तरह कुछ यूजर्स ने गुरमीत की अपील को फिल्म के प्रचार से जोड़कर उनकी आलोचना की. 

कल रिलीज होगी ईशा मालवीय के साथ फिल्म

गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो' 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. इस फिल्म से ईशा मालवीय बॉलीवुड में कदम रख रही हैं. फिल्म का निर्देशन आशीष पांडा ने किया है. कहानी में रोमांस, दिल टूटने के दर्द और एक्शन का मेल देखने को मिलेगा. गुरमीत के लिए यह फिल्म खास है, क्योंकि वह इसमें अभिनय करने के साथ निर्माता की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं. ऐसे में रिलीज से पहले अभिनेता अपने प्रशंसकों और बिहार के लोगों से फिल्म को सफल बनाने की उम्मीद कर रहे हैं. अब देखना होगा कि उनकी यह भावुक अपील बॉक्स ऑफिस पर कितना असर दिखाती है.

ये भी पढ़ें: 33 साल पुराना करवाचौथ का गाना, हरी साड़ी और हाथों में चूड़ियां, साधना सरगम की आवाज में अमर हो गई हर सुहागिन के दिल की आवाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurmeet Choudhary, Isha Malviya, Entertainment, Tum Mere Ho
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com