हिंदी सिनेमा में किशोर कुमार और मोहम्मद रफी की आवाज का जादू छाया हुआ है. लेकिन उनके दौर में बॉलीवुड में कुछ ऐसे मेल सिंगर्स की भी एंट्री हुई, जिन्होंने फैंस के दिलों में छाप तो छोड़ी. लेकिन किशोर और रफी जैसा दर्जा नहीं हासिल नहीं कर पाए. इनमें सिंगर शैलेंद्र सिंह का नाम भी शामिल है, जिन्होंने ऋषि कपूर की सुपरहिट फिल्म ‘बॉबी' के जरिए देशभर में पहचान बनाई. उनका गाया गाना ‘मैं शायर तो नहीं' आज भी हिंदी सिनेमा के यादगार गीतों में गिना जाता है. लेकिन आज उनका नाम इतिहास में धुंधला सा पड़ चुका है. आइए आपको बताते हैं सिंगर शैलेंद्र के बारे में, जिन्हें बॉलीवुड ने आज भुला दिया है.
शैलेंद्र को चुनने वाले राज कपूर
शैलेंद्र सिंह भले ही सिंगिंग की दुनिया में छाए. लेकिन जब उन्होंने हिंदी सिनेमा में एंट्री की तो वह सिंगर नहीं एक्टिंग का सपना लेकर आए थे. हालांकि किस्मत को कुछ और मंजूर था. दरअसल, लेखक वीपी साठे के जरिए उनकी मुलाकात हिंदी सिनेमा के शोमैन राज कपूर से हुई, जो उस समय छोटे बेटे ऋषि कपूर की फिल्म ‘बॉबी' बना रहे थे और उन्हें एक ऐसी नई आवाज की तलाश थी, यंग छवि से मेल खाए. हालांकि उस दौर में मोहम्मद रफी, किशोर कुमार और मुकेश जैसे दिग्गज सिंगर्स की आवाज पॉपुलर थी, जिसके चलते ऐसे समय पर नए सिंगर पर भरोसा करना आसान मुश्किल था. हालांकि शैलेंद्र सिंह के ऑडिशन ने संगीतकार लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल को प्रभावित किया और उन्हें ‘बॉबी' में गाने का मौका मिला.
यह भी पढ़ें | अल्का याग्निक-उदित नारायण का 22 साल पुराना गाना, श्रेया घोषाल के नए सॉन्ग से कॉपी! निकला हिमेश रेशमिया कनेक्शन
‘बॉबी' से रातोंरात मिली शोहरत
1973 में ‘बॉबी' रिलीज हुई, जिसमें ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया. लेकिन इस फिल्म की कहानी और रोमांस से ज्यादा संगीत की चर्चा हुई, जिसमें शैलेंद्र सिंह की आवाज में ‘मैं शायर तो नहीं' फिल्म की सबसे यादगार गानों में से एक बन गया. इसके अलावा उन्होंने ‘चाबी खो जाए' जैसे गीत में भी लता मंगेशकर के साथ अपनी आवाज दी थी, जो काफी पॉपुलर हुए. ‘बॉबी' के गानों की सफलता ने शैलेंद्र सिंह को रातोंरात मशहूर कर दिया. हालांकि यह सफलता सक्सेस की गारंटी नहीं बनी.
शैलेंद्र सिंह का गिरता करियर
शैलेंद्र सिंह ने बॉबी से भले ही सफलता हासिल की. लेकिन पॉपुलैरिटी हासिल करने के बावजूद उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर अफवाहें सामने आई. बताया जाता है कि ब्लड शुगर बढ़ने के कारण अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनके बारे में हृदय की सर्जरी और दोबारा गाने में असमर्थ होने जैसी बातें फैलने लगी थीं. हालांकि इन दावों की कभी पुष्टि नहीं हुई. हालांकि उनका करियर उड़ान नहीं भर पाया.
यह भी पढ़ें | लता मंगेशकर का 28 साल पुराना रोमांटिक हिंदी गाना, 34 सेकंड तक मलयालम लिरिक्स, रिकॉर्डिंग पर हुआ था अकेला महसूस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं