ओटीटी पर कंटेंट की बहार है. ओटीटी पर ही इस हफ्ते अमेजॉन प्राइम वीडियो पर एक वेब सीरीज रिलीज है जिसका नाम है 'पोचर.' पोचर वेब सीरीज (Poacher Web Series) की कहानी कुछ ऐसा दिखाती है जिसे अकसर मनोरंजन की दुनिया में अनदेखा कर दिया जाता है. पोचर सीरीज काफी चर्चा में है, इसकी वजह इसकी को-प्रोड्यूसर आलिया भट्ट हैं. लेकिन पोचर सीरीज को देखने के बाद सारा माजरा समझ आ जाता है कि आलिया ने इस फिल्म के साथ जुड़ना क्यों मंजूर किया. यह एक बेहतरीन क्राइम ड्रामा सीरीज है जो सच्ची घटनाओं पर आधारित है. इस तरह इस वेब सीरीज को देखने के बाद यही लगता है कि इस तरह के कंटेंट की भारतीय ओटीटी जगत को सख्त दरकार है.
ये भी पढ़ें: आखिर क्यों देखना जरूरी है आलिया भट्ट की पोचर?
पोचर वेब सीरीज की कहानी
'पोचर' वेब सीरीज की कहानी हाथियों के शिकार की है. किस तरह से उनके दांतों के लिए उनका शिकार बनाया जाता है. जब इस बात की पड़ताल की जाती है कि हाथियों के शिकार कौन कर रहा है, किस तरह किया जा रहा है और यह दांत जाते कहां हैं तो बात बहुत दूर तक जाती है. हाथी दांत के शिकार की घटनाओं की जांच करने वाली फॉरेस्ट ऑफिसर जब इसकी तह तक जाती है तो समझ में आता है कि तार बहुत ऊपर तक जाते हैं. कहानी दिलचस्प मोड़ लेती है और कई रोमांच और गुस्सा पैदा करने वाले सीन भी आते हैं. वेब सीरीज में कलाकारों की एक्टिंग भी शानदार है.
ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की वन फिल्म वंडर हीरोइनें: एक हिट फिल्म, और फिर गुमनामी का अंधेरा
पोचर वेब सीरीज का डायरेक्शन
'पोचर' वेब सीरीज के क्रिएटर रिची मेहता है. रिची मेहता वो शख्स हैं जो इससे पहले नेटफ्लिक्स के लिए दिल्ली क्राइम बना चुके हैं और इसे खूब पसंद भी किया गया था. एक बार फिर उन्होंने ऐसा विषय चुना, जिसे हम अकसर अखबार की सुर्खियों में नजर अंदाज कर जाते हैं. जिसके बारे में सोचने के लिए हमारी भाग-दौड़ भरी जिंदगी में बहुत ही मामूली समय होता है. लेकिन रिची ने इस कहानी को मजबूती के साथ पेश किया. पोचर वेब सीरीज को कुछ इस तरह बुना है कि आठ एपिसोड की ये वेब सीरीज कहीं थकाती नहीं है और इसे देखने को रोमांच लगातार बना रहता है.
रेटिंग: 3.5/5 स्टार
क्रिएटर: रिची मेहता
ओटीटी: अमेजॉन प्राइम वीडियो
एक्टर: निमिशा सजायान, रोशन मैथ्यू, दिब्येंदु भट्टाचार्य, कानी कसरूती और रंजीता मेनन
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं