शादी के बाद हर पत्नी अपने पति से कभी न कभी एक सवाल जरूर पूछती ही होगी- सच बोल रहे हो या कुछ छिपा रहे हो? और अगर जवाब सही न मिले या फिर शक दूर न हो तो वो गु्स्सा होकर मायके जाने की धमकी भी देती हैं. हिंगी सिनेमा में भी पति-पत्नी की नोकझोक और गुस्सा होने पर पत्नियों और पति के लिए कई गाने बने हैं. आज हम एक ऐसे ही गाने की बात करेंगे जो इस नोकझोंक के बीच जरूर याद आ जाता है. 53 साल पुराना गाना, लेकिन आद भी मजाक-मजाक में पतियों को चेतावनी देने के काम आता है. खास बात ये है कि इस गाने में डिंपल कपाड़िया का जबरदस्त डांस, ऋषि कपूर के साथ उनकी मस्ती और लता मंगेशकर की आवाज आज भी लोगों को खूब पसंद आती है. हम बात कर रहे हैं साल1973 में आई फिल्म 'बॉबी' के गाने की, जो 53 साल बाद भी अपनी शरारत और धुन के कारण याद किया जाता है.
मराठी अंदाज में डिंपल का डांस और ऋषि कपूर के साथ नोकझोंक
हम बात कर रहे हैं फिल्म बॉबी के गाने 'झूठ बोले कौआ काटे' की, इस गाने में डिंपल कपाड़िया के चुलबुले अंदाज ने इसे खास बनाया. ऋषि कपूर और डिंपल की जोड़ी ने इस गाने में प्यार, शरारत और रूठने-मनाने का ऐसा रंग भरा कि ये लोगों की यादों में बस गया. इस फिल्म में डिंपल ने बॉबी ब्रगेंजा का किरदार निभाया था, जबकि ऋषि कपूर राजा के रोल में थे. दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
लता मंगेशकर और शैलेंद्र सिंह की आवाज ने बनाया यादगार
'झूठ बोले कौआ काटे' गाने को लता मंगेशकर और शैलेंद्र सिंह ने अपनी आवाज दी थी. इसका संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने तैयार किया था. इसके लिरिक्स विट्ठलभाई पटेल ने लिखे. इस गाने को खास बनाते हैं इसके बोल, जिसमें झूठ बोलने वाले को कौए के काटने का डर दिखाया गया है. इसके बाद मायके जाने की धमकी और मायके जाने पर सौतन लाने की बात. पूरे गाने में एक प्यारभरी नोकझोंक सुनाई देती है. यही वजह है कि ये गाना सिर्फ पर्दे तक सीमित नहीं रहा, बल्कि हर रोज की बातचीत और मजाक का हिस्सा भी बन गया. गाने के बोल कुछ इस तरह हैं-
झूठ बोले कौवा काटे
काले कौवे से डरियो
मैं मैके चली जाउंगी
तुम देखते रहियो
मैं मैके चली जाउंगी
तुम देखते रहियो
अरे झूठ बोले
झूठ बोले कौवा काटे
काले कौवे से डरियो
मैं मैके चली जाउंगी
तुम देखते रहियो
मैं मैके चली जाउंगी
तुम देखते रहियो
बुंदेलखंड की कहावत से जुड़ा है गाने का कनेक्शन
इस गाने की एक और दिलचस्प बात है कि इस गाने की कड़ी बुंदेलखंड की लोकपरंपरा से भी जुड़ती है. 'झूठ बोले कौआ काटे' एक कहावत है जो लंबे समय से लोकगीतों और बोलचाल में इस्तेमाल होती आ रही है. इन लोककथाओं में कौए को झूठ पकड़ने वाला पक्षी बताया गया है. फिल्म 'बॉबी' ने इसी जानी-पहचानी कहावत को रोमांटिक अंदाज में पेश किया, जो दर्शकों को भी बेहद पसंद आया. राज कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म 'बॉबी' साल 1973 की बड़ी हिट फिल्मों में शामिल थी. इस फिल्म ने न सिर्फ ऋषि कपूर को बतौर लीड एक्टर पहचान दिलाई बल्कि डिंपल कपाड़िया के करियर की भी शानदार शुरुआत की. आज भी इस गाने को सुनते ही पति-पत्नी के बीच की छेड़छाड़ और हंसी-मजाक याद आ जाता है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं